WWE Raw में मौजूदा चैंपियन को हुई खतरनाक इंजरी, मुंह से खून निकलता हुआ देख फैंस के उड़े होश

Pankaj
WWE Raw में मौजूदा चैंपियन के ऊपर हुआ अटैक
WWE Raw में मौजूदा चैंपियन के ऊपर हुआ अटैक

Bianca Belair: WWE Raw में इस हफ्ते बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के बीच मैच हुआ। इन दोनों के बीच रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ। कुछ हफ्ते पहले इस मैच का ऐलान किया गया था। ये मुकाबला बहुत तगड़ा रहा। ब्लेयर को इस मैच में इंजरी आ गई।

Ad

इस मुकाबले का अंत कुछ अलग तरह से हुआ। एलेक्सा ब्लिस का अलग ही रूप यहां फैंस को देखने को मिला। उन्होंने रेफरी पर भी अटैक कर दिया। ये मुकाबला DQ के जरिए खत्म हुआ। ब्लिस ने बियांका ब्लेयर को इस कदर चोटिल किया कि उनके मुंह से खून निकलने लग गया था। दरअसल एलेक्सा ब्लिस ने स्टील स्टेप्स पर EST को DDT लगा दिया था। इस वजह से उनके मुंह से खून निकला। ब्लेयर की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके पति मोंटेज़ फोर्ड आकर उन्हें बैकस्टेज ले गए। इस दौरान एरीना में मौजूद फैंस भी हैरान रह गए थे।

Ad

Raw में WWE फैंस को देखने को मिला तगड़ा मुकाबला

Raw में हुए इस मुकाबले की शुरूआत बहुत ही शानदार रही। शुरूआत में ही एलेक्सा ने अपना दबदबा बना लिया था। दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया। इस बीच ब्लिस की नाक से खून भी आ गया था। मैच अच्छा जा रहा था लेकिन इस बीच कुछ अलग नजारा वहां देखने को मिला। ब्लिस को फैंस के बीच कुछ लोग Uncle Howdy के मास्क पहने हुए दिखे। इसके बाद उनका ध्यान भटक गया।

इसके बाद स्क्रीन पर भी ब्रे वायट का लोगो दिखने लग गया था। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर वहां क्या हो रहा है। ये सब देखकर ब्लिस को गुस्सा आ गया। उन्होंने रेफरी पर ही अटैक कर दिया। इस वजह से मैच भी DQ के जरिए खत्म हो गया। ब्लिस का गुस्सा यहीं पर नहीं रूका। इसेक बाद उन्होंने ब्लेयर पर जानलेवा अटैक कर दिया।

उम्मीद है कि ब्लेयर की इंजरी ज्यादा घातक ना हो। इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। अब देखना होगा कि इन दोनों की स्टोरीलाइन को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही ये भी देखना होगा कि अब इस राइवलरी में ब्रे वायट क्या रोल निभाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications