"WWE में कभी भी जॉन सीना और रोमन रेंस की नकल नहीं करूंगा"

WWE चैंपियन बिग ई ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE चैंपियन बिग ई ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE चैंपियन बिग ई (Big E) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। बिग ई ने साफ तौर पर बता दिया कि वो जॉन सीना (John Cena) या रोमन रेंस (Roman Reigns) की नकल नहीं करना चाहते हैं। डेली स्टार को हाल ही में बिग ई ने अपना इंटरव्यू दिया। बिग ई ने कहा कि वो अपनी खुद की लैगेसी बनाएंगे और कभी किसी की नकल नहीं करेंगे।

WWE चैंपियन बिग ई की जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आई

कुछ दिन पहले रेड ब्रांड में बिग ई ने बॉबी लैश्ले के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। बिग ई ने अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की। WWE ने पिछले साल के अंत से बिग ई को सिंगल सुपरस्टार के रूप में पुश देना शुरू किया था। ऐसा लग रहा है कि बिग ई का WWE चैंपियनशिप रन काफी लंबा चलेगा। इस इंटरव्यू में बिग ई ने कहा,

मैं किसी और की तरह नहीं बनना चाहता हूं। मैं कभी भी रोमन रेंस और जॉन सीना की नकल नहीं करूंगा। मैं ये चीज बिल्कुल करना नहीं चाहता हूं। मेरा काम है रिंग में जाकर अच्छा प्रदर्शन करना और मैं इसी मोमेंटम को बरकरार रखूंगा।

बिग ई पहले SmackDown का हिस्सा थे लेकिन अब वो रेड ब्रांड में नजर आएंगे। ड्राफ्ट में इस बार रेड ब्रांड ने सबसे पहले बिग ई को चुना था। रेड ब्रांड में बिग ई के प्रतिद्वंदी को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बॉबी लैश्ले के साथ उनका रीमैच हो चुका है और शायद अब ये राइवलरी आगे नहीं बढ़ेगी।

ड्राफ्ट के बाद रेड ब्रांड में कई नए सुपरस्टार चले गए हैै। ऐज भी अब रेड ब्रांड में नजर आएंगे और शायद वो सबसे पहले बिग ई को चुनौती देंगे। बिग ई का WWE करियर बहुत लंबा रहा है और अब जाकर उन्हें सिंगल सुपरस्टार के रूप में पुश मिला है। फैंस की ये मांग हमेशा से उनके लिए रही थी। खैर WWE चैंपियनशिप इस समय बिग ई के पास है और वो चाहेंगे कि उनका ये रन अच्छा चले।