WWE के मौजूदा चैंपियन ने पहली बार अपने खतरनाक फिनिशिंग मूव का किया इस्तेमाल, फेमस Superstar को किया चारों खाने चित

Pankaj
WWE सुपरस्टार गुंथर को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार गुंथर को लेकर बड़ी खबर

Gunther: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। एक अच्छा शो फैंस को देखने को मिला। मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर (Gunther) ने भी यहां मुकाबला लड़ा। इस बार वो नए फिनिशर के साथ नज़र आए। उनके इस फिनिशर का नाम द लास्ट सिमफोनी है।

Ad

WWE SmackDown में हुआ तगड़ा मुकाबला

इस हफ्ते कोफी किंग्सटन का बैकस्टेज सैगमेंट हुआ था। इसमें गुंथर और उनके साथियों ने दखलअंदाजी दी। कोफी ने सिंगल्स मैच के लिए चुनौती दी। गुंथर ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच अच्छा मैच फैंस को देखने को मिला।

किंग्सटन ने गुंथर को कड़ी चुनौती दी। इस मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने भी दखलअंदाजी की। उन्होंने लुडविग काइजर और जियोवानी विंची पर अटैक किया। कोफी इसका फायदा पूरी तरह नहीं उठा पाए। गुंथर ने अंत में द लास्ट सिमफोनी फिनिशर लगाकर जीत हासिल कर ली। गुंथर ने पहली बार इस फिनिशर का प्रयोग किया। अब आगे भी वो इससे ही जीत हासिल करते हुए फैंस को नज़र आएंगे।

Ad

WWE SmackDown में अभी तक गुंथर को लेकर कंपनी का प्लान समझ नहीं आ रहा है। उनकी ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ पिछले हफ्ते से राइवलरी शुरू हो गई है। दो हफ्ते बाद गुंथर अपनी चैंपियनशिप को रिकोशे के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रिकोशे ने इस हफ्ते SmackDown वर्ल्ड कप जीता।

रिकोशे और गुंथर के बीच होने वाले मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन दखलअंदाजी कर सकते हैं। उनकी वजह से गुंथर अपना टाइटल भी गंवा सकते हैं। ऐसा होगा तो फिर इसका पूरा फायदा रिकोशे को मिलेगा। वो नए चैंपियन बन जाएंगे। अब देखना होगा कि WWE ने क्या प्लान आगे के लिए तैयार किया होगा।

ब्लू ब्रांड के आने वाले एपिसोड में कुछ चीजें क्लियर हो जाएंगी। वैसे गुंथर का चैंपियनशिप रन अभी तक शानदार रहा हैं। WWE ने भी उनके ऊपर लंबे समय से भरोसा जताया है। इस भरोसे पर वो अभी तक खरे उतरे हैं। गुंथर और रिकोशे के बीच अच्छा मैच फैंस को देखने को मिलेगा। रिकोशे ने पिछले हफ्ते स्ट्रोमैन को हराया था। ये देखकर सभी चौंक गए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications