WWE के मौजूदा चैंपियन ने हाल ही में आई चोट के बाद The Bloodline के खिलाफ एक्शन में की वापसी, बड़े इवेंट में लड़ा शानदार मैच

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर आई जानकारी
WWE सुपरस्टार को लेकर आई जानकारी

Kevin Owens: WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस (Kevin Owens) हालिया इवेंट में मैच लड़ते हुए नज़र आए। हाल ही में खबर सामने आई थी कि उन्हें इंजरी आ गई थी। अब ऐसा लग रहा है कि वो फिट है। इस वजह से ही वो एक्शन में नज़र आए।

Ad

अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन इस समय बहुत बिजी चल रहे हैं। दोनों लगातार लाइव इवेंट्स में अपने टाइटल्स को डिफेंड कर रहे हैं। हालिया लाइव इवेंट में दोनों ने द उसोज़ के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की। दरअसल रिपोर्ट सामने आई थी कि हालिया लाइव इवेंट में केविन को इंजरी आ गई थी। मैच के बाद रेफरी की मदद से वो बाहर गए। जमीन पर वो पांव भी नहीं रख पा रहे थे। ये सुनकर फैंस भी चिंता में आ गए थे।

23 अप्रैल को हुए संडे स्टनर लाइव इवेंट में द उसोज़ के खिलाफ सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। केविन ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन को देखकर लगा कि वो अब बिल्कुल सही है। ओवेंस ने जे उसो को शानदार स्टनर दिया और पिन करते हुए जीत हासिल की।

Ad

केविन ओवेंस के लिए ये साल अभी तक अच्छा रहा है। Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस के साथ उनका मुकाबला हुआ था। यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। WrestleMania 39 में सैमी और केविन ने द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी।

WWE Smackdown में फैंस को देखने को मिलेगा तगड़ा मैच

Smackdown में इस हफ्ते एक बार फिर मेनिया का रीमैच देखने को मिलेगा। द उसोज़ के पास चैंपियन बनने का मौका होगा। उसोज़ के खिलाफ सैमी और केविन अपने टाइटल्स को डिफेंड करेंगे। Backlash 2023 में भी तगड़ा मैच देखने को मिलेगा। केविन, सैमी और मैट रिडल का मुकाबला उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ होगा। इस मुकाबले में भी फैंस को बहुत मजा आएगा। सिकोआ और रिडल के ऊपर सभी की नजरें टिकी होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications