WWE के मौजूदा चैंपियन को बड़े इवेंट में लगी गंभीर चोट, रेफरी की मदद से गए बैकस्टेज 

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Kevin Owens: WWE सुपरस्टार और अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियन केविन ओवेंस (Kevin Owens) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हालिया लाइव इवेंट में उन्हें इंजरी आ गई, मैच के बाद रेफरी की मदद से वो बाहर गए।

एरीना में मौजूद फैंस के मुताबिक केविन ओवेंस के घुटने में चोट लग गई थी। कहा जा रहा है कि बैकस्टेज जाने के लिए रेफरी ने उनकी मदद की। ये भी बात सामने आई है कि वो अपना पांव जमीन पर नहीं रख पा रहे थे। ये खबर सुनकर जरूर फैंस भी चिंता में आ गए होंगे।

WrestleMania 39 केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के लिए शानदार रहा। द उसोज़ को हराकर इन दोनों ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। केविन के लिए पिछले कुछ साल कंपनी में अच्छे रहे। कंपनी ने उन्हें पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। सैमी ने भी फैंस का दिल जीता।

WWE SmackDown में होगा तगड़ा मैच

केविन और सैमी के टाइटल रन की अभी शुरूआत हुई है। हालांकि कुछ सिंगल्स मैचों में दोनों को हार का सामना जरूर करना पड़ा है। अगले हफ्ते द उसोज़ के पास चैंपियंस बनने का मौका होगा। सैमी और केविन अपने टाइटल्स को द उसोज़ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मेनिया का रीमैच फैंस को देखने को मिलेगा। इस मैच में मजा आएगा। मुकाबले का नतीजा कुछ भी हो सकता है।

सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस का साथ इस समय मैट रिडल दे रहे हैं। Backlash 2023 में भी फैंस को मजा आएगा। द उसोज़ और सोलो सिकोआ का सामना रिडल, ज़ेन और ओवेंस के साथ होगा। इस मैच में भी फैंस को बहुत एक्शन देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए शानदार रहेंगे। रोमन रेंस भी बहुत टाइम से रिंग में एक्शन में नहीं दिखे। सोलो सिकोआ ने जरूर अच्छा काम किया है। सैमी, केविन और रिडल सभी को सिकोआ ने परेशान किया है। ये चीज देखकर रेंस को अच्छा लग रहा होगा। खैर अब देखना होगा कि केविन ओवेंस की इंजरी को लेकर क्या अपडेट सामने आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment