WWE WrestleMania 39 में होने वाले Roman Reigns के मैच में होगा बदलाव, पूर्व चैंपियन मुकाबले में एंट्री कर ट्राइबल चीफ को देगा झटका?  

Pankaj
WWE WrestleMania 39 की स्टोरीलाइन होगी मजेदार
WWE WrestleMania 39 की स्टोरीलाइन होगी मजेदार

Sami Zayn: WWE Elimination Chamber बहुत ही शानदार रहा। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि वो रेंस को हराने में नाकाम रहे हैं। सवाल खड़ा हो रहा है कि रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में ज़ेन का मुकाबला किसके साथ होगा या उनके लिए क्या प्लान कंपनी द्वारा तैयार किया जाएगा। मौजूदा रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Ad

WrestleMania 39 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच टाइटल मैच होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस मुकाबले में सैमी ज़ेन भी शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि,

अभी के हिसाब से रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच सिंगल्स मुकाबला होगा। WWE इस प्लान के साथ ही आगे बढ़ेगा। हालांकि आने वाले समय में कुछ बदलाव जरूर किया जा सकता है। कोडी और सैमी के बीच सैगमेंट से लगा था कि मेनिया में ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। अभी फिलहाल ऐसा कुछ नहीं लग रहा है।
Ad

Elimination Chamber में केविन ओवेंस ने भी वापसी की। उन्होंने रोमन रेंस, जिमी उसो और पॉल हेमन को जबरदस्त स्टनर दिया। उन्होंने अपने दोस्त सैमी का साथ दिया। यहां से ऐसा लग रहा है कि मेनिया में द उसोज़ के साथ सैमी और केविन का मुकाबला होगा। हालांकि जे उसो का मामला अभी तक क्लियर नहीं हुआ है।

क्या WWE रिंग में अब रोमन रेंस को जे उसो का साथ मिलेगा?

रोमन रेंस इस बार सैमी को चेयर से मारने गए तो बीच में जे उसो आ गए थे। रोमन ने उन्हें सैमी को चेयर से मारने के लिए कहा था। जे ने ऐसा नहीं किया। सैमी का एक गलत स्पीयर जरूर उन्हें पड़ गया। यहां से कहानी में कुछ बदलाव हो सकता है। आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। अगर जे उसो साथ देंगे तो फिर मेनिया में बड़ा मुकाबला हो सकता है। देखा जाए तो सैमी और केविन के लिए भी WWE ने कुछ बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications