WrestleMania 39 के बाद WWE द्वारा Roman Reigns के लिए बनाए गए प्लान का हुआ खुलासा, मई में इस जगह दिखेगा जलवा

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के साथ होगा। इन दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। खैर मेनिया के बाद रोमन को लेकर WWE के प्लान का भी खुलासा हो गया है। मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी बात बताई गई है।

Ad

Xero News ने अपनी रिपोर्ट रोमन रेंस को लेकर बड़ी बात कही है। मई में सऊदी अरब में कंपनी द्वारा प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन किया जाएगा। WWE द्वारा इस इवेंट के लिए रोमन रेंस को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक शो के नाम को कंफर्म नहीं किया गया है। शायद WrestleMania Backlash का आयोजन सऊदी अरब में हो सकता है। WWE द्वारा जल्द ही इस शो को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

Ad

Royal Rumble 2023 बहुत ही जबरदस्त रहा था। यहां हुए मेंस रॉयल रंबल मैच को कोडी रोड्स ने जीता था। रोड्स ने इसके बाद रेंस को मेनिया में टाइटल मैच के लिए चुनौती दी। कंपनी ने इन दोनों के बीच मैच का इसके बाद ऑफिशियल ऐलान कर दिया था।

WWE Elimination Chamber में Roman Reigns का होगा तगड़ा मुकाबला

Royal Rumble इवेंट में ही द ब्लडलाइन टूट गई थी। सैमी ज़ेन ने रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया था। पिछले हफ्ते सैमी ने रोमन को जबरदस्त स्पीयर मारा था। इसके बाद Elimination Chamber में टाइटल मैच के लिए सैमी ने रेंस को चुनौती दी। रेंस ने बाद में इसे स्वीकार कर लिया था। अब 18 फरवरी को कनाडा में रोमन और सैमी के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा। इस मैच में बहुत मजा फैंस को आएगा।

रोमन के साथ इस बार द उसोज़ भी नहीं रहेंगे। सोलो सिकोआ उनका साथ देंगे। जे उसो भी इस समय द ब्लडलाइन के साथ नहीं है। वो अब इस ग्रुप से बाहर हो गए है। इस बात के उन्होंने संकेत दे दिए है। कनाडा ज़ेन का होमटाउन हैं और वहां उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार रोमन को कड़ी चुनौती सैमी के द्वारा मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications