"Roman Reigns टाइटल हारने के बाद दोबारा कभी ऊपर नहीं उठ पाएंगे"- WWE के मौजूदा चैंपियन ने ट्राइबल चीफ को लेकर दिया बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

Roman Reigns: WWE में लगभग पिछले तीन साल से रोमन रेंस (Roman Reigns) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) का दबदबा रहा है। मौजूदा समय में कई दुश्मन इस ग्रुप के हो गए है। WWE The Bump शो में इस बार इम्पीरियम ग्रुप ने अपनी बात रखी। इस फैक्शन को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर (Gunther) लीड कर रहे हैं।

Ad

गुंथर से यहां पर रोमन रेंस के टाइटल रन को लेकर सवाल पूछा गया था। गुंथर ने फ्यूचर फ्यूड को लेकर भी यहां पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

जब रोमन रेंस हारेंगे तो इसके बाद ऊपर नहीं उठ पाएंगे, बहुत बुरी तरह वो नीचे गिरेंगे, लोग इस चीज़ का इंतजार कर रहे हैं, देखते हैं कि उनका टाइटल रन कौन खत्म करेगा। और द ब्लडलाइन का सामना अभी तक हमारे साथ नहीं हुआ है, आगे देखते हैं।

youtube-cover
Ad

गुंथर के लिए पिछला एक साल शानदार रहा। मेन रोस्टर में आने के बाद बहुत जल्द उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके बाद से अभी तक वो इस टाइटल को नहीं हारे हैं। 257 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए।

WWE WrestleMania 39 में गुंथर का मैच ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। ये बात कई रिपोर्ट्स में कही गई है। खुद गुंथर भी इस मुकाबले को टीज कर चुके हैं। हालांकि अब ये मैच शायद नहीं होगा। लैसनर का मुकाबला ओमोस के साथ देखने को मिल सकता है। अगर इनका मैच ऑफिशियल हुआ तो फिर गुंथर को बहुत निराशा होगी। फैंस भी निराश हो जाएंगे। अब देखना होगा कि कंपनी द्वारा क्या प्लान तैयार किया गया है।

WWE Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस को मिला था धोखा

द ब्लडलाइन ने अभी तक बहुत अच्छा काम किया। इस ग्रुप में रोमन रेंस के अलावा द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन हैं। हालांकि Royal Rumble 2023 के बाद सब बदल गया। सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस के ऊपर टर्न लेकर इस ग्रुप को छोड़ दिया। वहीं कुछ ऐसा ही हाल जे उसो का भी है। उनकी अभी तक कोई भी चीज़ क्लियर नहीं हुई है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications