फेसबुक पर फॉलो किए जाने वाले WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट

WWE दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग प्रमोशन हैं। WWE को दुनिया भर में देखा और पसंद किया जाता है, ऐसे में जाहिर सी बात है कि अलग- अलग रैसलिंग फैंस के अलग-अलग फेवरेट स्टार्स होंगे। फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार से जुड़ने के लिए तरह-तरह के माध्यमों का इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक से आप सभी लोग वाकिफ हैं, जोकि दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट है। फेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या अरबों में है। दुनिया के बड़े स्टार्स, सेलेब्रिटीज़ फेसबुक पर अपना ऑफिशियल पेज बनाते हैं, जिसपर वो अपने से जुड़ी जानकारियां फैंस के साथ साझा करते हैं। इन पेजों को लाइक करने वाली की तादाद करोड़ों तक जा सकती है। WWE और उसके सुपरस्टार्स फेसबुक का अच्छा खासा इस्तेमाल करते हैं। WWE मेन रोस्टर में फिलहाल 9 चैंपियन हैं, जिनमें से सभी के फेसबुक पर वैरीफाइड पेज हैं। हमने आपके लिए WWE के सभी चैंपियंस की एक लिस्ट निकाली है, जिसमें बताया गया है कि किस सुपरस्टार के पेज पर कितने लाइक्स हैं और किस सुपरस्टार के पेज पर सबसे कम। फेसबुक पर लोकप्रियता के मामले में WWE के सभी चैंपियंस में ब्रॉक लैसनर सबसे आगे हैं। WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर के पेज को करीब करीब 80 लाख लोगों ने लाइक किया हुआ है। वहीं फेसबुक पर जिस चैंपियन के सबसे कम लाइक्स हैं, वो WWE क्रूजरवेट चैंपियन नेविल हैं। द किंग ऑफ क्रूजरवेट नेविल को पेज को सिर्फ और सिर्फ 77 हजार लोगों ने लाइक किया हुआ है। फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की लिस्ट: ब्रॉक लैसनर (WWE यूनिवर्सल चैंपियन) - 79 लाख, 84 हजार, 535 जिंदर महल (WWE चैंपियन)- 2 लाख, 39 हजार, 47 एलेक्सा ब्लिस (WWE रॉ विमेंस चैंपियन)- 3 लाख, 66 हजार, 484 नेओमी (WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन)- 14 लाख, 1 हजार, 762 द मिज़(WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन)- 29 लाख, 03 हजार, 778 एजे स्टाइल्स(WWE यूएस चैंपियन)- 8 लाख, 94 हजार, 229 सिजेरो (WWE रॉ टैग टीम चैंपियन) - 24 लाख, 56 हजार, 414 शेमस (WWE रॉ टैग टीम चैंपियन)- 77 लाख, 73 हजार, 663 द उसोज़, जिमी और जे उसो (WWE स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन)- 40 लाख, 4 हजार, 365 नेविल(WWE क्रूजरवेट चैंपियन)- 77 हजार, 316

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications