WWE में चैंपियन के रूप में दिग्गजों को पछाड़ते हुए 35 साल के फेमस Superstar ने रचा इतिहास, खतरे में पड़ा The Rock का रिकॉर्ड

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने किया गजब का कारनामा
WWE सुपरस्टार ने किया गजब का कारनामा

Gunther: 10 जून, 2022 को गुंथर (Gunther) ने WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। ऑफिशियल तौर पर उन्हें चैंपियन के रूप में 235 दिन हो गए। उन्होंने रिकोशे (Ricochet) को हराकर ये चैंपियशिप जीती थी। गुंंथर ने अब एक नया कारनामा कर दिया है। इस चैंपियनशिप को सबसे ज्यादा दिन तक अपने पास रखने की लिस्ट में वो टॉप-10 में शामिल हो गए हैं।

गुंथर ने हॉल ऑफ फेमर पैट पैटरसन और कोडी रोड्स को पीछे कर दिया है। कोडी रोड्स ने ये चैंपियनशिप साल 2011 में जीती थी वो 234 दिन तक चैंपियन रहे थे। वहीं पैटरसन 232 दिन तक चैंपियन रहे थे।

गुंथर का चैंपियनशिप रन शानदार चल रहा हैं। अगले हफ्ते वो अब शैल्टन बेंजामिन से भी आगे निकल जाएंगे। साल 2004 से 2005 तक बेंजामिन 244 दिन तक चैंपियन रहे थे। अब आगे की चीजें मजेदार रहेंगी। देखना होगा कि गुंंथर कितने दिन तक चैंपियन बने रहेंगे।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर द होंकी टोंक मैन का नाम है। वो 454 दिन तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे थे। इस रिकॉर्ड को आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है। मैन ने ये चैंपियनशिप साल 1987-1988 के समय में जीती थी। WWE दिग्गज पेड्रो मोरालेस इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। वो 414 दिन तक चैंपियन रहे थे। अगर गुंथर को होंकी टोंक मैन का रिकॉर्ड तोड़ना है तो फिर इस साल 8 सितंबर तक उन्हें चैंपियन बने रहना होगा।

WWE Royal Rumble 2023 में गुंथर ने मचाया था बवाल

आपको बता दें द रॉक भी 264 दिन तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे थे। अभी के हिसाब से लग रहा है कि गुंथर WrestleMania 39 तक चैंपियन बने रहेंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो रॉक का रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ गया है। मेंस रॉयल रंबल मैच में इस बार गुंथर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। 71 मिनट और 25 सेकेंड तक वो इस मैच में रहे थे। अंत में कोडी रोड्स ने उन्हें एलिमिनेट किया था। WWE ने उनके लिए कुछ ना कुछ अच्छा प्लान आगे के लिए जरूर बनाया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications