WWE के मौजूदा चैंपियन ने Roman Reigns पर मजाकिया अंदाज में साधा निशाना, दिया चौंकाने वाला बयान

Ujjaval
WWE दिग्गज बैकी लिंच ने रोमन रेंस पर साधा निशाना
WWE दिग्गज बैकी लिंच ने रोमन रेंस पर साधा निशाना

Becky Lynch: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) पार्ट-टाइमर के रूप में नज़र आते हैं और अभी वो छुट्टियों पर हैं। इसी बीच दिग्गज विमेंस स्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) ने उन्हें लेकर बात की और मजाकिया अंदाज में तंज कसा। आपको बता दें कि बैकी के पास इस समय NXT विमेंस चैंपियनशिप है।

Ad

Chris Van Vliet के Insight पॉडकास्ट पर बैकी लिंच नज़र आई थीं। इसी बीच द मैन ने कई चीज़ों को लेकर बात की और उन्होंने यहां रोमन रेंस पर निशाना साधते हुए उनका मजाक भी बनाया। मौजूदा NXT विमेंस चैंपियन ने कहा कि रोमन के अलावा कंपनी में कोई भी ब्रेक नहीं लेता है। उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा,

“अगर आप रोमन रेंस नहीं हैं, तो फिर आप छुट्टियों पर नहीं जा पाएंगे। मैं सिर्फ मजाक कर रही हूं।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE में Roman Reigns अभी ब्रेक पर हैं और Becky Lynch इस बीच चैंपियन बन गईं

रोमन रेंस ने SummerSlam 2023 में अपना आखिरी मैच लड़ा था। उन्होंने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जे उसो का सामना किया और बड़ी जीत हासिल करते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया। इसी के साथ वो ट्राइबल चीफ भी बने रहे। रोमन इसके बाद हुए SmackDown के एपिसोड में अपीयरेंस देते हुए नज़र आए। ट्राइबल चीफ को WWE ने इस शो के बाद से टीवी पर नहीं दिखाया और वो ब्रेक पर हैं।

बैकी लिंच ने Payback 2023 में ट्रिश स्ट्रेटस के साथ अपनी महीनों से चली आ रही स्टोरीलाइन को खत्म किया। इसके बाद उनकी टिफनी स्ट्रैटन के खिलाफ स्टोरीलाइन शुरू हुई। उन्होंने स्ट्रैटन को हराकर NXT विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया और वो अपने करियर में पहली बार यह टाइटल जीतने में सफल रहीं। बैकी की टिफनी के साथ स्टोरीलाइन जारी है।

NXT No Mercy 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में वो अपने टाइटल को स्ट्रैटन के खिलाफ डिफेंड करते हुए नज़र आएंगी। बैकी लिंच ने Raw के एक एपिसोड में नटालिया के खिलाफ इस टाइटल को दांव पर लगाया था और रिटेन भी रखा था। साथ ही टिफनी का सामना करने के बाद उन्हें टेगन नॉक्स के खिलाफ भी चैंपियनशिप को दांव पर लगाना होगा। बैकी का टाइटल रन सही मायने में अभी तक बेहतरीन साबित हुआ है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications