Bianca Belair: WWE में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) पिछले 200 दिनों से भी ज्यादा समय से रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन बनी हुई हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania 38) में बैकी लिंच (Becky Lynch) को हराने के बाद से ब्लेयर विमेंस रोस्टर की टॉप बेबीफेस बनी हुई हैं। उनकी फिटनेस और पावर के दुनिया में लाखों दीवाने हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक हालिया पोस्ट में बताया कि वो पतले होने पर जोर दे रही हैं।The Brass Ring@TheBrassRing1Bianca Belair looking insane!! #WWERawBianca Belair looking insane!! #WWERaw https://t.co/VrtKeb8s3Dब्लेयर ने अपना आखिरी मैच Crown Jewel 2022 में लड़ा, जहां उन्होंने बेली को हराकर अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। बेली ने जबसे वापसी की है, तभी से वो Raw विमेंस चैंपियन के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई हैं और इस दौरान बेली की पार्टनर्स डकोटा काई और इयो स्काई भी उन्हें जीत दिलाने में मदद करती आई हैं।WWE इतिहास में सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड चैंपियन बने रहने वाली ब्लैक चैंपियन हैं बियांका ब्लेयरबियांका ब्लेयर WWE रोस्टर की सबसे मुख्य सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने मेन रोस्टर पर कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं और वो ऐसी अकेली सुपरस्टार हैं जो 4 हॉर्सविमेन में से सभी 4 सुपरस्टार्स को हरा चुकी हैं।WrestleMania 37 में बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स मेनिया को हेडलाइन करने वाली पहली ब्लैक विमेन रेसलर बनी थीं। बियांका ने हाल ही में रेड ब्रांड की विमेंस चैंपियन रहते 200 दिनों के आंकड़े को छुआ है और इसी के साथ वो कंपनी के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चैंपियन बने रहने वाली ब्लैक रेसलर बन गई हैं। करीब 2 साल पहले मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही वो शानदार प्रदर्शन करती आई हैं। वो इस यादगार टाइटल रन के दौरान कार्मेला, बैकी लिंच, बेली और सोन्या डेविल को भी मात दे चुकी हैं।WWE@WWE.@BiancaBelairWWE outlasted @itsBayleyWWE in a WILD Last Woman Standing Match at #WWECrownJewel ms.spr.ly/6010dlj8G1418171.@BiancaBelairWWE outlasted @itsBayleyWWE in a WILD Last Woman Standing Match at #WWECrownJewel ms.spr.ly/6010dlj8G https://t.co/00o5xBXuMWRaw में पिछले हफ्ते ब्लेयर का उनकी पुरानी दुश्मन रिया रिप्ली से फेस-ऑफ हुआ था। असल में उन्हें जून में एक-दूसरे के खिलाफ चैंपियनशिप मैच के लिए बुक किया जाना था, लेकिन रिप्ली का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन प्लांस को ड्रॉप कर दिया गया। रिप्ली इस समय द जजमेंट डे की मेंबर हैं, जिनपर हाल ही में मिया यिम ने अटैक किया था, जो अब द ओसी के साथ जुड़ गई हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।