Extreme Rules 2022 में Bray Wyatt की वापसी को देखकर गदगद हुआ WWE Superstar, ट्विटर पर दिया दिल छू देने वाला संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई

T-Bar: मौजूदा WWE सुपस्टार टी-बार (T-Bar) ने ब्रे वायट (Bray Wyatt) की वापसी पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 में ब्रे वायट ने शानदार वापसी की। फैंस भी वायट की वापसी को देखकर खुश हुए। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार उनकी वापसी के संकेत मिल रहे थे। WWE ने भी वीकली शोज में वायट की वापसी को टीज किया था। आखिरकार वो पल आ गया जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Ad

पिछले साल जुलाई में ब्रे वायट को WWE ने रिलीज कर दिया था। उनके रिलीज के बाद बहुत बवाल देखने को मिला था। फैंस ने सोशल मीडिया पर कंपनी के ऊपर आरोप लगाए थे। यहां तक की वीकली शोज में उनकी वापसी के चैंट्स लगाए गए थे। Extreme Rules 2022 के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और मैट रिडल का मैच हुआ था। इस मैच में रिडल की जीत हुई। क्लोजिंग सैगमेंट में ही ब्रे वायट ने जबरदस्त अंदाज में वापसी की। ये सैगमेंट कंपनी ने बहुत ही खास अंदाज में प्लान किया था।

WWE सुपरस्टार टी-बार ने वायट की वापसी पर किया ट्वीट

ट्विटर पर टी-बार ने वायट की वापसी की तारीफ की। उन्होंने कहा,

ये बहुत ही शानदार था। मैं बिल्कुल नहीं जानता कि अब इस बारे में क्या कहना चाहिए।
Ad

टी-बार पहले रेट्रीब्यूशन फैक्शन का हिस्सा थे। वायट का दो साल तक कंपनी में फीन्ड गिमिक बहुत ही शानदार रहा था। रेट्रीब्यूशन के साथ फीन्ड का सैगमेंट भी हुआ था। मुस्तफा अली इस ग्रुप को लीड कर रहे थे। सैगमेंट में द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस नज़र आए थे।

Ad

ब्रे वायट की राइवलरी अब किसके साथ होगी ये देखने वाली बात होगी। रॉलिंस के साथ उनकी राइवलरी पहले रह चुकी है। शायद वायट उन्हें निशाना नहीं बनाएंगे। मैट रिडल के साथ जरूर उनकी राइवलरी अब शुरू हो सकती है। रिडल भी अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। बिना टाइटल के भी उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। रिडल का सिंगल्स रन भी अभी तक शानदार रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications