"मैं Roman Reigns की माइक स्किल को बहुत पसंद करता हूं"-21 साल के WWE Superstar ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE सुपरस्टार ने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

WWE सुपरस्टार और 21 साल के गेबल स्टीवसन (Gable Steveson) ने इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ा बयान दिया है। गेबल स्टीवसन ने रोमन रेंस की तारीफ की। स्टीवसन को हाल ही में रेड ब्रांड में डाला गया था। हालांकि अभी तक उनका डेब्यू नहीं हुआ है। लगातार उनके डेब्यू की खबरें अब सामने आ रही है। देखना होगा कि उनका डेब्यू कब होगा। WWE ने भी जरूर उनके लिए बड़ा प्लान तैयार किया होगा।

Ad

WWE सुपरस्टार गेबल स्टीवसन ने दिया बहुत बड़ा बयान

पिछले साल ही WWE के साथ गेबल स्टीवसन ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। स्टीवसन के डेब्यू का इंतजार अब सभी फैंस कर रहे हैं। जल्द ही उनका डेब्यू भी फैंस को देखने को मिलेगा। कुछ ही दिन बाद WrestleMania 38 का आयोजन होगा। शायद इस मेगा इवेंट में उनका डेब्यू हो सकता है।

The MMA Hour पर बात करते हुए स्टीवसन ने रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा,

मैं ये देखता हूं कि लोग किस तरह बात करते हैं। ब्लू ब्रांड में जिस अंदाज में रोमन रेंस बात करते हैं वो मुझे बहुत पसंद है। रोमन रेंस की माइक स्किल को मैं बहुत पसंद करता हूं। वो हमेशा प्रोडक्टिव बात करते हैं। अपने शब्दों पर वो हमेशा कायम रहते हैं।

youtube-cover
Ad

स्टीवसन को WWE द्वारा बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। जल्द ही उनका डेब्यू भी होगा। बहुत जल्द ही उन्हें मेन रोस्टर में काम करने का मौका मिलेगा। अब इस लिहाज से आप सोच सकते हैं कि विंस मैकमैहन ने उनके लिए कोई ना कोई बडा़ प्लान जरूर तैयार किया होगा। WrestleMania 38 में या इसके बाद होने वाले Raw के एपिसोड में स्टीवसन नजर आ सकते हैं। ऐसा होगा तो फिर फैंस के लिए ये बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।

WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच बड़ा मुकाबला होगा। कुछ दिन पहले स्टीवसन कह चुके हैं कि वो इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल फैंस का भी है। रोमन रेंस और लैसनर के बीच ऐतिहासिक मुकाबला इस बार देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications