WWE में जल्द लौट रहा है ये स्टार

WWE के लिए पिछले कुछ दिन काफी बड़े और रोचक रहे हैं। ब्रैंड स्पिलट की सफलता के बाद WWE भी एक के बाद एक फैसले लेते जा रही है जो सभी फैंस को चौंका रहे हैं। एक तरफ रोमन रेन्स लगातार हार रहे हैं वहीं नए टैलंट जैसे फिन बैलर को बड़ा पुश मिल रहा है। लेकिन इसके अलावा भी काफी रोचक घटनाएँ हो रही हैं। और वो है स्टार्स की वापसी। इस बार की स्मैकडाउन में हमने देखा की कैसे रायनों ने आके सबको चौंका दिया। रायनों किस वजह से वापिस आए हैं ये तो आने वाले समय पता चलेगा। लेकिन उसी दिन इस बात का भी पता चला की शैल्टन बैंजामिन भी जल्द ही स्मैकडाउन में दिखने वाले हैं। अब ये पता चल रहा है की पूर्व टैग टीम चैम्पियन कर्ट हौकिंस भी जल्द ही WWE में वापसी करते दिख सकते हैं। अभी इस बारे में WWE ने कोई भी प्रचार नहीं किया है पर इस वापसी की काफी संभावना है। अब ये देखना अहम होगा की हौकिंस की ब्रैंड में लौटेंगे। और इससे भी अहम होगा ये देखना की वो किस रूप में आते हैं। वैसे इनते पुराने स्टार्स की वापसी करवाने के पीछे निश्चित ही WWE की कोई प्लैनिंग होगी।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now