21 दिसंबर को NXT के एपिसोड में डकोटा काई (Dakota Kai) और रेचेल गोंजालेज (Raquel Gonzalez) के बीच स्ट्रीट फाइट होगी। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार NXT ब्रांड में इन दोनों सुपरस्टार्स का ये अंतिम मैच होगा। पिछले कुछ समय से स्मैकडाउन (SmackDown) ऑफ एयर होने के बाद डार्क मैचों का हिस्सा ये दोनों सुपरस्टार्स रही हैं।WWE NXT के दो सुपरस्टार्स जल्द ही मेन रोस्टर में नजर आएंगेफाइटफुल सलेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में डकोटा काई और रेचेल गोंजालेज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार डकोटा काई और रेचेल गोंजालेज जल्द ही मेन रोस्टर में नजर आएंगी। NXT में अगले हफ्ते दोनों का अंतिम मैच होगा और ये फैंस के लिए जरूर अच्छी खबर होगी।डकोटा काई और रेचेल गोंजालेज ने अभी तक NXT में जबरदस्त काम किया। हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया दोनों ने फैंस को दिखाया। इस वजह से भी इन्हें अब मेन रोस्टर में लाया जा रहा है। मेन रोस्टर में इन दोनों की एंट्री से विमेंस डिवीजन काफी मजबूत हो जाएगा। WWE का अगला पीपीवी Day 1 होगा। 1 जनवरी, 2022 को इस पीपीवी का आयोजन होगा। शायद इनकी एंट्री इस पीपीवी में हो सकती है। NXT में डकोटा काई और रेचेल गोंजालेज की राइवलरी काफी शानदार अभी तक रही। अगले हफ्ते इनकी राइवलरी का अंत भी हो जाएगा। मेन रोस्टर में शायद दोनों एक ब्रांड में काम करते हुए नजर नहीं आएंगी। डकोटा काई को ब्लू ब्रांड में डाला जा सकता है। वहीं रेचेल गोंजालेज की एंट्री रेड ब्रांड में हो सकती है। फैंस को जल्द ही WWE द्वारा बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। NXT में डकोटा काई और रेचेल गोंजालेज को WWE ने अच्छा पुश भी दिया और दोनों ने इसका काफी फायदा उठाया। चैंपियनशिप भी अपने नाम की और फैंस का दिल भी जीता। मेन रोस्टर में आने के बाद डकोटा काई और रेचेल गोंजालेज किस अंदाज में परफॉर्म करेंगी ये देखने वाली बात होगी। फैंस जरूर चाहेंगे कि डकोटा काई और रेचेल गोंजालेज को मेन रोस्टर में भी अच्छा पुश जाए। अगर ऐसा हुआ तो फिर आने वाले समय में ये दोनों बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं।WWE@WWENEXT WEEK on #WWENXT!#StreetFight @RaquelWWE @DakotaKai_WWE8:21 AM · Dec 15, 20212437354NEXT WEEK on #WWENXT!#StreetFight @RaquelWWE @DakotaKai_WWE https://t.co/jtWdrBqgYM