WWE के कॉन्ट्रैक्ट के बाद UFC में लौटेंगे ब्रॉक लैसनर : डैना व्हाइट

Ankit

कई समय से चर्चा हो रही थी कि ब्रॉक लैसनर WWE को छोड़कर MMA का हिस्सा बन जाएंगे लेकिन अब UFC के प्रसिडेंट डैना व्हाइट ने साफ कर दिया है कि लैसनर UFC में आने वाले है। लैसनर ने काफी साल पहले WWE को अलविदा बोलकर UFC का हाथ थामा था। जिसमें उनका करियर काफी अच्छा रहा। इस दौरान लैसनर ने हैवीवेट चैंपियनशिप को भी अपने नाम किया था। वहीं साल 2012 में ब्रॉक लैसनर ने फिर से WWE में वापसी की। लैसनर ने वापसी के बाद खरतनाक रुप दिखाते हुए अंडरटेकर की रैसलमेनिया की विनिंग स्ट्रीक तोड़ दी। लैसनर ने आने के बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर कब्जा किया जबकि पिछले साल गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बने। UFC में जाने का फैसला लैसनर के ऊपर ही था और उन्होंने पहले ही दिलचस्पी दिखा दी थी। वहीं व्हाइट ने बताया था कि लैसनर के साथ पहले से डील पर काम किया जा रहा था। MMA फाइटिंग के स्पोर्ट्स जानकार एरियल हैलवानी ने पुष्टि की है कि व्हाइट ने लैसनर के UFC में वापसी पर कमेंट किया है। व्हाइट के मुताबिक लैसनर WWE के साथ करार खत्म करने के बाद यहां आएंगे।

UFC में लैसनर की वापसी की खबर को तय माना जा रहा है क्योंकि रोमन रेंस रैसलमेनिया 34 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल टाइटल मैच में हरा देंगे। देखा जाए तो लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट रैसलमेनिया 31 के बाद खत्म कर दिया जाना था और रेंस हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने वाले थे। हालांकि ESPN ने खबरों को ब्रेक करते हुए बताया था कि लैसनर के साथ WWE ने एक और डील साइन कर ली थी।

लैसनर ने UFC 200 में मार्क हंट को हरा दिया था लेकिन ड्रग टेस्ट में लैसनर फंस गए थे जिसके कारण उनपर बैन लग गया था। USADA के द्वारा लैसनर पर लगाया गया सस्पेंशन फरवरी 2017 में खत्म हो रहा था जिसके बाद वो MMA का हिस्सा बन सकते थे। खैर, लैसनर अब रैसलमेनिया पर रोमन रेंस के खिलाफ 8 अप्रैल को न्यू ओरलिंस में लड़ने वाले है। अब व्हाइट के कमेंट से सवाल ये सामने आता है कि क्या ग्रैंड स्टेज के बाद लैसनर UFC का हिस्सा बन जाएंगे या डील पर बात चीत करेंगे।