WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) के AEW में डेब्यू को लेकर कई बातें सामने आ रही थी। अब इन बातों पर मुहर लग गई है। AEW ऑलआउट (All Out) में आखिरकार WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन ने डेब्यू कर लिया है। इसके अलावा एडम कोल (Adam Cole) ने भी AEW में डेब्यू कर सभी को चौंका दिया। इन दोनों को लेकर कई चर्चाएं इस बीच चल रही थी। दोनों ने एक ही सैगमेंट में डेब्यू कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया।IN THE SAME NIGHT AT #AEWALLOUT!ADAM COLE AND BRYAN DANIELSON ARE ALL ELITE![ Order the replay on #FITE: https://t.co/9dCTNH3gkf ] pic.twitter.com/UF6CV5aPuy— FITE (@FiteTV) September 6, 2021WWE सुपरस्टार्स डेनियल ब्रायन और एडम कोल ने AEW में किया डेब्यूडेनियल ब्रायन और एडम कोल के डेब्यू से बहुत बड़ा झटका WWE को लगा होगा। खासतौर पर ट्रिपल एच बहुत दुखी हुए होंगे। ट्रिपल एच के चहेते सुपरस्टार एडम कोल और डेनियल ब्रायन थे। AEW All Out के मेन इवेंट में कैनी ओमेगा और क्रिश्चियन केज का मैच धमाकेदार रहा था। AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुए इस मैच में कैनी ओमेगा ने जबरदस्त जीत हासिल की।इसके बाद जो हुआ वो बहुत ही बड़ा सरप्राइज था। कैनी ओमेगा ने शानदार प्रोमो कट किया और इसके बाद अचानक लाइट बंद हो गई। एडम कोल शानदार अंदाज में इसके बाद नजर आए। एडम कोल ने आकर जंगल बॉय पर जबरदस्त सुपरकिक लगाई। एडम कोल ने इसके बाद द एलीट के साथ सेलिब्रेट किया। इसके बाद तो फैंस को और बड़ा सरप्राइज मिला। पूर्व WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन ने एंट्री की। ब्रायन को देखकर सभी फैंस खड़े हो गए और यैस चैंट्स लगाए। फैंस का रिएक्शन ब्रायन के लिए देखने लायक था। ब्रायन ने रिंग में आकर क्रिश्चियन केज और जुरासिक एक्सप्रेस के साथ मिलकर हील सुपस्टार्स पर हमला किया।एक ही दिन में WWE के दो बड़े सुपरस्टार्स ने AEW में डेब्यू कर लिया। डेनियल ब्रायन का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। एडम कोल ने भी NXT में अपने काम से सभी को प्रभावित किया था। NXT के सबसे बड़े सुपरस्टार इस समय एडम कोल थे। विंस मैकमैहन को ये सब देखकर जरूर बड़ा झटका लगा होगा। WWE फैंस भी ये चीज देखना बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे।