डेनियल ब्रायन के फैंस के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। WWE.COM ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि स्मैक़डाउन के जनरल मैनेजर डेनियल ब्रायन 20 जून को एक बार फिर वापसी करेंगे। डेनियल ब्रायन ने खुद इस बात का ट्वीट किया था की वो मनी इन द बैंक के बाद होने वाली पहली रॉ में वापसी करेंगे। Looking forward to watching history be made at @WWE #MITB on Sunday but Tuesday it's back to work for me at #SDLive! #YesYesYes — Daniel Bryan (@WWEDanielBryan) June 16, 2017 जुलाई 2016 में जब ब्रांड विभाजन हुआ था तब से डेनियल ब्रायन स्मैकडाउन के जनलर मैनेजर है। फरवरी 2016 में उन्हें इंजरी हो गई थी जिस वजह से उन्होंने रिंग में फाइट करना बंद कर दिया था लेकिन चार महीने बाद वापसी कर वो जनरल मैनेजर बने। हालांकि इसके बाद द मिज के साथ उनकी तानातानी चलती रही। 11 अप्रैल को हुए सुपरस्टार शेकअप के बाद से डेनियल ब्रॉयन टेलीविजन से गायब है क्योंकि उनकी पत्नी गर्भवती थी। हाल ही में उनकी एक बेटी हुई है। पिछले महीने डेनियल ने अपनी फैमिली के साथ वक्त गुजारा है। जब डेनियल ब्रॉयन नहीं थे तब भी शेन मैकमैहन ने इस शो को काफी अच्छे से संभाला है लेकिन अब अगर मनी इन द बैंक के बाद डेनियल आ जाएंगे तो शो को चार चांद लग जाएंगे। स्मैकडाउन में वापसी के बाद डेनियल की स्टोरीलाइन में क्या प्रभाव पड़ता है ये देखने वाली बात होगी। मिज के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए उनकी फाइट चली थी लेकिन अब ये चैंपियनशिप रॉ में शिफ्ट हो चुकी है। तो अब अगला एंगल इनके लिए क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। वैसे फैंस के दिलों में हमेशा से डेनियल ब्रॉयन राज करते आ रहे है। उनके शो में आते ही फैंस में ऊर्जा जाग जाती है। रिंग के अंदर या बाहर दोनों जगह मौजूद रहना शो के लिए अच्छा रहता है। मनी इन द बैंक के बाद जब वो वापस आएंगे तो अब उनकी अगली रणनीति क्या होगी ये तो बाद में ही पता चलेगी।