रिटायरमेंट के बाद पहली बार किसी WWE इवैंट में दिखे डेनियल ब्रायन

जब भी लोग डेनियल ब्रायन का नाम लेते हैं, तो एक स्टार याद आता है जिसने WWE में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली थी। वो ब्रॉक लैसनर की तरह तगड़े नहीं हैं, ना ही उनकी लंबाई बिग शो जितनी है। पर जब वो रिटायर हुए तो सभी फैंस काफी दुखी थे। सब ये भी सोच रहे थे की कब डेनियल ब्रायन टीवी पर दिखाई देंगे। किसी के अनुसार वो स्मैकडाउन को संभाल सकते हैं, तो कोई उन्हे मेन स्टोरी में देखना चाहता है। खैर गुरुवार को हुई NXT टेपिंग्स में डेनियल ब्रायन को बैकस्टेज देखा गया। उनके रिटायरमेंट के बाद वो पहली बार बैकस्टेज दिखे हैं। ऐसा कहा जा रहा है की विंस ने उन्हे एक विशेष काम काम दिया है। और वो काम है नए टैलंट से बात करके उन्हे मोटिवेट करना। विंस नहीं चाहते की डेनियल ब्रायन जैसा बड़ा और टैलेंटेड इंसान उनके हाथ से निकल जाए। शायद वो बैकस्टेज ही आने वाले दिनों में काम करते रहेंगे। सबसे अच्छा तो ये देखना होगा की विंस क्या ब्रायन को मुख्य स्टोरी में लाएँगे या नहीं? अगर ब्रायन कैसे भी मेन स्टोरी में आते हैं तो निश्चित ही इससे WWE की रेटिंग्स काफी बढ़ सकती हैं।