पिछले कुछ समय से रोमन रेंस पर लगातार कोई हमला कर रहा है। जिसको लेकर अभी तक कोई भी सामने नहीं आया है। वहीं पिछली बार स्मैकडाउन के दौरान डेनियल ब्रायन ने रोमन को एक अंजान शख्स से मिलाया था और उन्हें बताया था कि यही शख्स उन पर लगातार हमला कर रहा है। वहीं अब स्मैकडाउन शो से पहले ब्रायन ने रोमन रेंस से माफ़ी मांगने को कहा है। View this post on Instagram Officially : Daniel Bryan & Erick Rowan demand to get an apology from Roman Reigns on #SDLive Tomorrow Night 🔵 رسمياً : دانيل براين و إيرك روان يطلبان الحصول على الأعتذار من رومان رينز في سماك داون لايف فجر الغد. A post shared by 𝕽𝖔𝖒𝖆𝖓 𝕽𝖊𝖎𝖌𝖓𝖘 رومان رينز (@x_romanreigns) on Aug 26, 2019 at 10:42pm PDTगौरतलब है कि लगातार हो रहे हमले के बाद बाद रोमन अपने हमलावर का पता लगाने के लिए स्मैकडाउन शो में भी नजर आए थे। जहां पर उन्होंने लॉकर रूम में मर्फी से उन पर हो रहे हमले को लेकर जानकारी लेनी चाही थी। मगर पूर्व क्रूजरवेट चैंपियन ने इस बात का जवाब देने से साफ़ मना कर दिया था। फिर द बिग डॉग ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह से पीटा था, जिसके बाद उन्होंने रोमन को बताया था कि रोवन उन पर लगातार हमले कर रहे हैं ये भी पढ़ें: इन 4 कारणों से रोमन रेंस पर हुए जानलेवा हमलों के जिम्मेदार हैं रोवनइससे पहले रोमन रेंस अपने ऊपर हो रहे हमले को लेकर समोआ जो पर निशाना साध चुके हैं लेकिन बाद में वीडियो फुटेज से साफ़ हो गया था जो उन पर किसी भी तरह का कोई भी हमला नहीं कर रहे हैं। इसके बाद रोमन ने बैकस्टेज में प्रोमो के दौरान जो से माफ़ी मांग ली थी। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या रोमन रेंस स्मैकडाउन में ब्रायन और रोवन से माफ़ी मांगते हैं।इन सब के अलावा इस बात पर भी सबकी निगाह टिक गई है कि क्या इस बार शो में रोमन के हमलावर के बारे में पता चल पाएगा। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं