WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन इस हफ्ते के टॉकिंग स्मैक पर नजर आए थे। उन्होंने यहां पर बड़ी घोषणा करके रेसलिंग जगत को पूरी तरह हिलाकर रख दिया। दरअसल, उन्होंने बताया कि ये फुल-टाइम रेसलर के रूप में WWE ने उनका अंतिम रन है। ब्रायन ने शो के दौरान कुछ ये कहा:"मैंने इस बारे में कुछ कहा नहीं है लेकिन मेरे दिमाग में ये बात है कि ये मेरा अंतिम रन है। ये मेरा फुल-टाइम सुपरस्टार के रूप में अंतिम रन है। मैं पूरी तरह बाहर नहीं होने वाला हूँ। मैं मानता हूँ कि आप भी उस तरीके से महसूस करते होंगे, जिस तरीके से मैं अपनी सोच से चीज़ों को लेकर चलता हूँ और मेरी मानसिकता नए लोगों और उससे जुडी चीज़ों की ओर है। डेनियल ब्रायन WWE इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक माने जाएंगेलगभग एक दशक पहले डेनियल ब्रायन NXT के पहले सीजन में नजर आए थे। वो इस प्रतियोगिता को जीतने में असफल रहे थे लेकिन उन्होंने अपना नाम जरूर बना लिया था। इसके बाद ब्रायन को WWE में साइन किया गया। यहां उन्होंने शुरुआत में सबको प्रभावित किया और इसके बाद उन्हें पुश मिला।WWE में आने के कुछ समय बाद वो वर्ल्ड टाइटल जीतने में सफल रहे। इससे उनका कद बढ़ गया और उन्होंने कई सारे टॉप स्टार्स के साथ काम किया। वो अपने करियर के शुरुआती समय में हील भी रहे थे लेकिन फिर यस मूवमेंट की वजह से वो कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस बन गए।Seeing Daniel Bryan cut a promo & do a physical angle for the first time in ages was awesome. I'm definitely excited to see him back on SmackersThe thought of DB & heel Roman doing a programme is exciting pic.twitter.com/yMibVRjGxd— Stephen Roe (@V1_OSW) October 17, 2020रेसलमेनिया 30 उनके जीवन का यादगार दिन था। उन्होंने उस दिन वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए पहले ट्रिपल एच को हराया और फिर मेन इवेंट में बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन को पराजित किया। इसके बाद कुछ चोट की वजह से ब्रायन WWE में आते-जाते रहे। कुछ समय तक जनरल मैनेजर के रूप में काम करने के बाद 2018 में उन्होंने शानदार वापसी की।इसके बाद वो WWE चैंपियन बनने में सफल रहे हैं। साथ ही कई बड़े स्टार्स का सामना किया। डेनियल ब्रायन ने प्रोफेशनल रेसलिंग और WWE में लगभग हर एक चीज़ हासिल कर ली है और उनके लिए अब कुछ नया करने के लिएछ नहीं बचा।वो अब अपने परिवार पर ध्यान देना चाहेंगे। ऐसे में इस फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर ने बड़ी घोषणा करके अपने WWE करियर के बारे में बता दिया है।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस का जबरदस्त पिटाई होने के बाद फूटा गुस्सा, अपने मैच के लिए जोड़ी बेहद खतरनाक शर्त