डेनियल ओब्रायन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। डेनियल ओब्रायन इस समय स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर है। स्मैकडाउन के बाद हुए टॉकिंग शो में द मिज और मरीस से बात करते हुए आज डेनियल ने रैसलिंग करने के लिए WWE छोड़ने का हिंट दिया है। इसका मतलब है कि वो जनरल मैनेजर का पद छोड़ सकते है। The verbal jabs keep on coming from @mikethemiz! #TalkingSmack@MaryseMizanin@WWENetworkpic.twitter.com/yA5SEGyUbi — WWE Universe (@WWEUniverse) March 8, 2017 टॉकिंग स्मैक में मिज और ब्रायन के बीच बात हो रही थी। मिज ने ब्रायन से कहा कि अब आप में रैसलिंग करने की क्षमता नहीं है। इसके बाद इस बात पर ब्रायन का कहना था कि, " कुछ सालों में ऐसा हो सकता है, और देखते है क्या होता है"। WWE ने ब्रायन को कुछ मुद्दों के कारण रिटायरमेंट लेने के लिए फोर्स किया था। वो उस वक्त रैसलिंग करने के योग्य नहीं थे। लेकिन WWE उन्हें ऑनस्क्रीन कैरेक्टर में रखना चाहता था। यहीं वजह थी कि शेन मैकमैहन ने उन्हें स्मैकडाउन लाइव का जनरल मैनेजर बना दिया था। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब ब्रायन ने ये बात कही है। इससे पहले भी कई बार वो रैसलिंग के मुद्दे पर ये बात कह चुके है। एक बात साफ है कि ब्रायन रैसलिंग करने के योग्य है। और वो खुद चाहते है कि वो वापसी करें। 2015 में बाहर होने के बाद ब्रायन सिर्फ रैसलिंग के लिए सिर्फ बात ही करते है। वैसे ब्रायन का कॉन्ट्रैक्ट 2018 में WWE के साथ खत्म हो जाएगा। इससे पहले फैंस ब्रायन को रिंग में रैसलिंग करते हुए देखना चाहते है। हालांकि अभी से लेकर ब्रायन के कॉन्ट्रैक्ट तक बहुत टाइम बचा है। और वो दोबारा रिंग में वापसी कर सकते है। फैंस के बीच में भी ओब्रायन का काफी जलवा है। उन्होंने फैंस के दिलों में काफी राज किया है। आज भी फैंस उऩ्हें बहुत प्यार करते है।