सुपरस्टार डेनियल ब्रायन WrestleMania में नए इन-रिंग गियर के साथ रिंग में आएंगे

डेनियल ब्रायन अब रिंग में दोबारा एक्शन के लिए तैयार हो गए है।डॉक्टर्स ने उन्हें फाइट लड़ने के लिए क्लीयर कर दिया है। रैसलमेनिया में उनका मैच केविन ओवंस और सैमी जेन के साथ होगा। डेनियल ब्रायन के पार्टनर शेन मैकमैहन होंगे।2015 के बाद डेनियल पहली बार रिंग में एक्शन करते हुए नजर आएंगे। फैंस उन्हें दोबारा देखने के लिए काफ उत्साहित है। यस चैंट्स के लिए फैंस आश लगाकर बैठे है। डेनियल ब्रायन इस बार नए रिंग गियर के साथ रिंग में उतरेंगे। वैसे जब से डेनियल ब्रायन को लेकर खबर आई है तब से WWE यूनिवर्स काफी खुश है। 2016 में इंजरी के कारण उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। लेकिन बार-बार वो कहते रहते थे कि वो लड़ना चाहते है। इस रविवार को वो अब WWE रिंग में नजर आएंगे। तीन साल बाद डेनियल ब्रायन ने ट्रेनिंग करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की। जिसमें वो बैकफ्लिप मार रहे थे। डेनियल ब्रायन ने यहां अपने नए रिंग गियर का प्रीव्यू भी दिया। वो कुछ अलग अंदाज में अब रिंग में वापसी करेंगे। डेनियल ब्रायन खुद नहीं चाहते कि वो पुराने गियर के साथ रिंग में उतरें। वो कुछ नया यहां करना चाहते है। अपने नए घर में वो अब नए गियर के साथ उतरेंगे। डेनियल ने बताया कि उन्होंने अपने नए गियर के दो सैट बुक किए है। एक ट्रेडिशनल स्टफ और दूसरा पूरी तरह नया स्टफ है। डेनियल का कहना है कि लोग मेरे नए गियर को जरूर पसंद करेंगे। और इसका लिंक फुटबाल से है। डेनियल ब्रायन के सबसे ज्यादा फैन है। वो अब एक नई टीशर्ट भी पहनेंगे। ये नीले रंग की होगी। अब इसमें चौंकने वाली बात नहीं है कि नए गियर के साथ वो अब अपने आप को और आगे ले कर जाएंगे।

youtube-cover


रैसलमेनिया 34 में इस रविवार को डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन का मुकाबला केविन ओवंस और सैमी जेन के साथ होगा।