WWE न्यूज़: पूर्व चैंपियन डेनियल ब्रायन की रिंग में वापसी टली?

Mohit
Source The Inquisitr

WWE रॉ और स्मैकडाउन के अलावा लाइव इवेंट्स भी करती है। WWE मई 6 को कोर्बिन एरिया में एक इवेंट करने वाली थी लेकिन अब ये लाइव इवेंट रद्द कर दिया गया है अब ये इवेंट अक्टूबर महीने में किया जाएगा।

WWE की हिस्ट्री में ऐसा पहली बार होने जा रहा है की कोई स्मैकडाउन लाइव इवेंट गुरुवार को प्रस्तुत किए जाने वाला है। ख़बरों के अनुसार स्मैकडाउन अक्टूबर 4 से फॉक्स चैनल पर शुक्रवार को प्रसारित किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को होने वाले इवेंट से डेनियल ब्रयान वापसी करने वाले थे । आपको याद दिला दें की डेनियल ब्रयान रैसलमेनिया के बाद से स्मैकडाउन शो में नज़र नहीं आए हैं। काफी समय से एक गुप्त चोट के कारण बहार हुए डेनियल ब्रयान को पिछले हफ्ते मेडिकल स्टाफ ने रैसलिंग की अनुमति दे दी है। ख़बरों के अनुसार डेनियल ब्रयान को पिछले हफ्ते स्मैकडाउन शो के लिए बैकस्टेज भी लाया गया था।

काफी समय से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था की WWE चैंपियन कोफ़ी किंग्सटन को डेनियल ब्रयान चैंपियनशिप बेल्ट के लिए मनी इन द बैंक पाय पे पर व्यू में चुनौती देंगे लेकिन ब्रयान की इंजरी के कारण ये मौका केविन ओवेंस को दिया गया।

ख़बरों के अनुसार इस लाइव इवेंट शो के स्थगित होने की जानकारी आरोन बर्ड नामक एक शक्श ने दी है। आरोन बर्ड के मुताबिक इस लाइव इवेंट की टिकट सेल्स में भी काफी गिरावट है। आरोन के मुताबिक शो के स्थगित होने से काफी फैंस में नाराज़ है। आरोन ने इस बात की भी जानकारी दी की इस शो की सबसे सस्ते टिकट्स भी खाली नज़र आ रही थी।

ये बात काफी हैरान करने वाली है क्योंकि हाल ही में WWE ने लेक्सिंग्टन में एक शो किया था जो केंटकी से 1 घंटे की दूरी पर ही है और WWE अगले हफ्ते सिनसिनाटी, ओहियो में रॉ करने जा रही है जो केंटकी से 3 घंटे की दूरी पर है।इस लाइव शो के स्थगित होने का मूल कारण अभी सामने नहीं आया है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं