रैसलिंग रिंग में दोबारा फाइट करने को लेकर डेनियल ब्रायन का बड़ा खुलासा

Sports Illustrated को हाल ही में डेनियल ब्रायन ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने यहां पर कहा कि वो वापसी के बाद आगे आने वाले समय में रिंग के अंदर काम कर सकते हैं। ब्रायन के अनुसार प्रोफेशनल रैसलिंग उनके लिए क्रिएटिव आउटलैट है। और वो इससे बहुत प्यार करते है। इसकी जगह दूसरा कोई नहीं ले सकता है। डेनियल ब्रायन का असली नाम ब्रायन डेनियलसन है। डेनियल WWE के लैजेंड माने जाते है। फैंस उन्हें काफी पसंद करते है। वो रिंग के अंदर हों या बाहर काफी अच्छा काम करते है। 36 साल के इस सुपरस्टार ने अमेरिका और साथ-साथ में जापानी प्रोफेशनल रैसलिंग सर्किट में काफी काम किया है। लेकिन WWE से उन्हें सफलता मिली। और वो यहां के मुख्य सुपरस्टार बन गए। WWE में डेनियल ब्रायन को वो मिला जो हर किसी को नहीं मिलता है। रैसलमेनिया में उन्होंने हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की। इसके बाद वो WWE के टॉप सुपरस्टार्स में शुमार हो गए। पिछले साल उन्होंने रैसलिंग से रिटायमेंट ले लिया। इंजरी के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा। रिंग में फिर से फाइट करने पर डेनियल ब्रायन ने कहा कि," मैं इसमें काम करने के लिए तैयार हूं। मेरे जैसे आदमी के लिए रैसलिंग करते रहना बहुत जरूरी है। मैंने अपना क्रिएटिव आउटलैट देखा है, और वो मेरे लिए हमेशा अच्छा रहा है। एक WWE सुपरस्टार और रैसलर्स की तरह मैंने अपने आपको कभी नहीं देखा लेकिन हां दिमाग में हमेशा कुछ ना कुछ क्रिएटिव आते रहता है। जिसकी वजह से मैं कह सकता हूं की मैं दोबारा रिंग में उतरने के लिए तैयार हूं। मैं रैसलिंग से बहुत प्यार करता हूुं।रैसलिंग में मैंने बहुत कुछ पाया है। और इसके लिए मैंने मेहनत की है। आप अगर किसी चीज को पाना चाहते है तो आपको मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ती है। " डेनियल ब्रायन इस समय स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर है। अगले साल WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। अब ये देखने वाली बात होगी की आगे WWE फिर उन्हें साइन करेगा या नहीं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications