डेनियल ब्रायन ने WWE में अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर किया बड़ा खुलासा

पहले ये कहा जा रहा था कि डेनियल ब्रायन का कॉन्ट्रैक्ट इस साल 23 सितंबर तक है। लेकिन ये सही तारीख नहीं हैं। और ना ही सही महीना हैं। एक इंटरव्यू में ब्रायन ने इस बात का खुलासा किया वो कब तक WWE के साथ हैं। डेनियस ब्रायन के कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी डेट जानना जरूरी है क्योंकि वो WWE को छोड़कर वो NJPW, ROH में जाकर फाइट कर सकते हैं। उन्हें रिंग में परफॉर्म करने की अनुमति भी मिल चुकी हैं। उनकी नजरें भी यहां अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू कराने पर होंगी क्योंकि वो अब कंपनी में एक परफॉर्मर के तौर पर हैं। डेनियल ब्रायन से जब इंटरव्यू में इसके बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि,"मुझसे किसी ने ट्वीटर पर पूछा की क्या आपका कॉन्ट्रैक्ट 23 सितंबर को खत्म हो रहा है। तब मैंने सोचा कि ये इसे कैसे पता और इन्हें ये गलत पता हैं। लेकिन मेरा कॉन्ट्रैक्ट 1 सितंबर को खत्म होगा।" ये भी बातें कही जा रही है कि डेनियल ब्रायन रिंग ऑफ ऑनर में जाकर अब परफॉर्म करेंगे। डेनियल ने इन खबरों को भी नकार दिया।हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वो क्या करेंगे लेकिन उन्होंने बार बार ये ही कहा की एक सिंतबर को उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होगा। डेनियल ब्रायन फैंस के बीच काफी प्रसिद्ध है। वो जहां भी जाएंगे उन्हें फैंस का समर्थन जरूर होगा। अब वो रिंग मेें परफॉर्म करने के लिए तैयार है तो WWE भी उन्हें जाने नहीं देना चाहेगी। हालांकि अभी बहुत टाइम हैं। रैसलमेनिया 34 में उम्मीद है कि वो शेन मैकमैहन के साथ मिलकर केविन ओवंस और सैमी जेन का सामना करेंगे। हाल ही में डॉक्टर्स ने उन्हें क्लीन चिट दी हैं। जिसके बाद केविन और सैमी ने उन्हें स्मैकडाउन में जमकर पीटा। इसके बाद अब अगले हफ्ते स्मैकडाउन में डेनियल उसका जवाब देंगे। या फिर रैसलमेनिया के लिए चैलेंज करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications