कई दिनों बाद आज रॉ का एपिसोड काफी शानदार हुआ। इसमें कई नई चीजें देखने को मिली। पिछले हफ्ते रॉ लॉकर रूम में आकर स्मैकडाउन सुपरस्टार ने अटैक किया था। जिसके बाद उम्मीद ये लगाई जा रही थी स्मैकडाउन लाइव में अगले दिन रॉ के सुपरस्टार आएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ बल्कि शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन के बीच कहासुनी हो गई थी। डेनियल ब्रायन को इस अटैक के बारे में जानकारी नहीं थी। इस हफ्ते कर्ट एंगल इस अटैक को लेकर काफी सतर्क थे। स्टेफनी ने भी आकर शुरूआत में उन्हें चेतावनी दे दी थी। बैकस्टेज में कर्ट एंगल ने अचानक माइक पर सभी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। और सामने डेनियल ब्रायन नजर आए। इस बीच डेनियल ब्रायन ने कर्ट को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन कर्ट एंगल नहीं समझे और उनके ऊपर आरोप लगाए।डेनियल ब्रायन कहते रह गए की इस अटैक के बारे में उन्हें नहीं पता था लेकिन कर्ट एंगल ने उनकी बात नहीं मानी और धमकी देते हुए वहां से चले गए। #RAW General Manager @RealKurtAngle is NOT happy to see his counterpart... #SDLive General Manager @WWEDanielBryan on HIS show! pic.twitter.com/fbDIvinkTN — WWE (@WWE) October 31, 2017 डेनियल ब्रायन इसके बाद किसी से फोन में बात कर रहे थे और बैकस्टेज में अंधेरा छा गया। और वो डर गए। इसके बाद केन आए और उन्होंने डेनियल ब्रायन को चोकस्लैम दे दिया। डेनियल बुरी तरह घायल हो गए। Oh, HELL NO! @KaneWWE just ATTACKED his former tag team partner @WWEDanielBryan!!!! #RAW pic.twitter.com/Cdt3sO4ULa — WWE (@WWE) October 31, 2017 इसके बाद डेनियल ब्रायन को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। WWE.COM द्वारा दी गई रिपोर्ट में ये कहा गया है कि उन्हें लोकल मेडिकल की व्यवस्था दी जा रही हैं। और जल्द से जल्द उन्हें सही करने की कोशिश की जा रही हैं। The aftermath. #RAW @WWEDanielBryan pic.twitter.com/ZjpmvhrhBR — WWE (@WWE) October 31, 2017