डेनियल ब्रायन ने अपने रिटायरमेंट की तारीख का एलान किया?

स्मैकडाउन जनरल मैनेजर डेनियल ब्रायन ने हाल ही में एक रेडियो शो पर अपना इंटरव्यू रोसेनबर्ग को दिया। इंटरव्यू के दौरान डेनियल ब्रायन ने टोटल डिवाज, प्रो रैसलिंग से अपने रिटायरमेंट और साथ ही द रॉक पर भी उन्होंने कमेंट किया। चार बार विश्व चैंपियन रहे डेनियल ब्रायन सबसे ज्यादा सफल रैसलर रहे है। रैसलिंग बिजनेस में उऩ्होंने बहुत नाम कमाया हैं। पहले उन्होंने इंडिपेंडेंट रैसलर की भूमिका में काम किया था। लेकिन असली पहचान उन्हें WWE में आने के बाद ही मिली। फैंस उन्हें हर वक्त रिंग में देखना चाहते हैं। 2016 में इंजरी के चलते उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया लेकिन इसके तुरंत बाद उऩ्हें स्मैकडाउऩ का जनरल मैनेजर बना दिया गया। टोटल डिवाज ब्री बेला के बारे में डेनियल ब्रायन ने कहा कि,"वो अपना काम करती है और हमेशा मुझे सुरक्षित करती है।मैं बहुत बहुत शुक्रगुजार हूं। खासतौर पर WWE का जिन्होंने हम सभी को ये मौका दिया।" इसके अलावा डेनियल ब्रायन ने प्रो रैसलिंग से अपने रिटायरमेंट के बारे में कहा कि,"WWE ने मुझे रिटायरमेंट लेने के लिए इतना बड़ा प्लेटफॉर्म दिया है, जिसको मैं काफी नहीं भूलूंगा। और उनका धन्यवाद करता हूं। लेकिन ये काफी मुश्किल दिन होगा। और ये काफी जल्द होगा"। अपने पसंदीदा रैसलर के बारे में उऩका कहना था कि,"मैं द रॉक का सबसे बड़ा फैन हूं। लेकिन मेरे फेवरेट डीन मलकेनो हैं और मैं उन्हें काफी फॉलो करता हूं"। डेनियल ब्रायन इस समय जनरल मैनेजर की भूमिका स्मैकडाउन में निभा रहे हैं। रिंग में उऩकी वापसी को लेकर काफी अफवाहें चल रही हैं। और जिस तरह इस समय उऩकी स्टोरीलाइन चल रही है उससे ये साफ लग रहा है रैसलमेनिया में वो फाइट करने जरूर उतरेंगे। डेनियल ब्रायन रिंग में लड़ना चाहते है लेकिन डॉक्टरों ने अभी उऩ्हें अनुमति नहीं दी हैं। कई बार वो रिंग में आने के लिए कह चुके हैं। शायद इस साल वो एक अंतिम मैच लड़कर हमेशा के लिए WWE को अलविदा कह सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications