WWE के पूर्व सुपरस्टार डेनियल ब्रायन पर बना उनके रिंग रिटर्न पर मजाक

Ankit

डेनियल ब्रायन ने अपने वक्त में कई यादगार मैच दिए और उन्हें फैंस द्वारा काफी पंसद किया गया। हालांकि अब डेनियल ब्रायन स्मैकडाउन के जनलर मैनेजर की भूमिका अदा कर रहे हैं। रिंग से डेनियल अब दूर से लेकिन उम्मीद है कि उनकी वापसी जल्द हो सकती है। वहीं हाल ही में डेनियन ब्रायन पर उनकी वापसी के लिए मजाक बनाया गया है। WWE यूनिवर्स में कई सुपरस्टार का करियर बेहतर होने के साथ काफी छोटा है, इनमें से एक नाम डेनियल ब्रायन है भी है। कई चोट के कारण आखिरकार डेनियल ब्रायन को डॉक्टर्स की सलाह के बाद WWE से संन्यास लेना पड़ा। वहीं अब बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स की सही मदद से डेनियल ब्रायन जनरल मैनेजर के साथ साथ सुपरस्टार बनकर भी रिंग में लौट सकते हैं। इस हफ्ते की स्मैकडाउन में सैमी जेन का प्रोमो हो रहा था, जिसमें उन्होंने खुद के हील टर्न होने पर बात की। सैमी ने अपने बारे में काफी कुछ बोला, साथ ही ये भी कहा कि उनमें और डेनियन ब्रायन में कोई फर्क नहीं है लेकिन ब्रायन रैसलिंग नहीं कर सकते लेकिन वो कर सकते हैं। वहीं सैमी जेन की इस प्रतिक्रिया के बाद कई सारे ट्विटर पर सवाल शुरु हो गए है। कई फैंस ने डेनियल ब्रायन को नॉन-रैसलर के रुप में भी देखा है। हालांकि डेनियल ब्रायन ने ट्विटर पर जबाव अपने अंदाज में ही दिया। फिलहाल कहीं ना कही लगता है कि डेनियल रिंग में वापसी कर लेंगे।

Ad

खैर,अब देखना होगा कि क्या डेनियन ब्रायन रिंग में आते है या फिर नहीं। डेनियल ब्रायन का कॉन्ट्रैक्ट साल 2018 सितंबर में खत्म होने वाला है , जिससे पहले फैंस को उम्मीद है कि पूर्व चैंपियन का एक और शानदार मैच देखने को मिल जाए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications