स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर बन सकते हैं डैनियल ब्रायन

इस हफ्ते की रॉ मे विंस मैकमैहन ने रॉ और स्मैकडाउन के इंचार्ज के बारे में एलान किया। विंस मैकमैहन ने रॉ का इंचार्ज स्टैफनी और स्मैकडाउन का इंचार्ज शेन मैकमैहन को बनाया है। दोनों को ही ब्रैंड चलाने के लिए अब जनरल मैनेजरों को लाना होगा। इस सैगमेंट के हो जाने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है कि अब रॉ और स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर कौन होंगे। रैसलिंग न्यूज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सस्पेंस पर WWE की गलती की वजह से पानी फिर गया है। WWE ऐप के एक पैराग्राम में किसी आर्टिकल का हैडर दिया हुआ था। जिसमें लिखा हुआ था, "द यस मूवमेंट स्मैकडाउन चलाएंगे"। इसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों कंपनी ने भी ये मान लिया है। इसके बाद अफवाहें काफी तेजी से फैलनी लगी हैं कि क्या सच में स्मैकडाउन का जनरल मैनेजर डैनियल ब्रायन को बनाया जाएगा ? ये बात सामने आने के बाद इतना साफ हो गया है कि फैंस बड़ी उत्सुकता के साथ अगले हफ्ते के एपिसोड का इंतजार करेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications