शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन के बीच देखने को मिल सकता है मैच

Cageside Seats की अफवाहों के अनुसार WWE डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन के बीच फिउड की तैयारी कर रही है। मौजूदा प्लान के मुताबिक अगर ब्रायन को लड़ने की अनुमति नहीं मिली, तो कोई और रैसलर उनकी जगह लड़ेगा। साल 2016 में ब्रांड के अलग होने के बाद से ही शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन एक साथ स्मैकडाउन लाइव को चला रहे हैं। शेन जहां कमिश्नर की भूमिका निभा रहे हैं, तो ब्रायन ब्लू ब्रांड के जनरल मैनेजर की। रॉ में जहां स्टेफनी मैकमैहन की पहले मिक फोली के साथ रिश्ते खराब रहे और मौजूदा जनरल मैनेजर कर्ट एंगल के साथ भी उनके मतभेद रहे हैं। हालांकि सर्वाइवर सीरीज से पहले तक शेन और ब्रायन के बीच सबकुछ सही चल रहा था। शेन ब्लू ब्रांड के सुपरस्टार्स को लेकर रॉ पर कब्जा करने गए थे, जिस बात से ब्रायन नाराज हुए थे। इसके बाद ब्रायन के ऊपर रॉ में केन ने अटैक किया था। इसके बाद से इन दोनों के बीच सब सही नहीं चल रहा है। हाल ही में शेन जहां सैमी जेन और केविन ओवंस को निकालना चाहते हैं, तो ब्रायन उनके रखने के पक्ष में हैं। डेनियल ब्रायन काफी समय से रिटारयरमेंट से बाहर के आने के संकेत दे रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि WWE आगे बढ़ते हुए उनका मुकाबला शेन मैकमैहन के साथ कराने का मन बना रही है। शेन मैकमैहन को आखिरी बार एक्शन में सर्वाइवर सीरीज में देखा गया था, जहां उन्होंने ब्लू ब्रांड की टीम की कप्तानी की थी, जिसे अंत में टीम रॉ ने जीता था। हालांकि देखना होगा कि कैसे इन दोनों की फिउड को आगे ले जाया जाता है, खासकर इस बात को ध्यान में रखते हुए कि दोनों ही बेबीफेस हैं। डेनियल ब्रायन को रिंग में वापसी के लिए अभी WWE डॉक्टर्स से इजाजत लेनी पड़ेगी, लेकिन ब्रायन रिंग में वापसी के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications