रिटायर हो चुके रैसलिंग लैजेंड डेनियल ब्रायन से 2018 में लड़ सकते हैं ब्रॉक लैसनर

Ankit

WWE अब डेनियल ब्रायन के लिए कुछ ट्विस्ट सोच रहा है। रिपोर्ट के अनुसार फ्यूचर में कंपनी ब्रॉक लैसनर के खिलाफ डेनियल ब्रायन का मैच रख सकती है। न्यू जापान प्रो रैसलिंग प्रमोशन 2018 में ये दोनों सुपरस्टार एक साथ होंगे, वहीं साल 2014 के समरस्लैम में कंपनी ने इन दोनों के मैच के प्लान किया थाा लेकिन उसे रद्द करना पड़ा। ब्रॉक लैसरन ने WWE में वापसी रैसलमेनिया 28 के अगली रात की थी। वैसे ब्रॉक ने एक साल का कॉन्ट्रैक्ट 5 मिलियन डॉलर में साइन किया था लेकिन कंपनी करार को बढ़ाया और रैसलमेनिया 31 तक कर दिया। वहीं ब्रॉत को UFC में भी काफी अच्छा पैसा मिलता था, जिसको देखते हुए उन्होंने अपने दोनों करियर को सही तरीके से रखा। इतना ही नहीं रैसलमेनिया 31 से 6 दिन पहले ब्रॉक को WWE ने नया कॉन्ट्रैक्ट दिया जिसको वो मना नहीं कर पाए। कंपनी ने ब्रॉक के साथ रैसलमेनिया 34 तक का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि अगले साल ब्रॉक रैसलिंग से रिटायर हो जाएंगे। इतना ही नहीं ब्रॉक के लिए कहा गया है कि रैसलमेनिया 33 में वो गोल्डबर्ग से यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी जीत लेंगे। दूसरी ओर, डेनियल ब्रायन को अपनी चोट के कारण रैसलिंग से 2016 में रिटायर होना पड़ा। जिसके बाद उन्हें स्मैकडाउन का जनरल मैनेजर बनाया गया जिसको फैंस ने काफी पसंद किया। हालांकि जब ब्रायन रिटार हो रहे थे तब वो कह रहे थे कि फिर नहीं लड़ पाएंगे ,लेकिन पिछले कुछ समय से कहानी बदल रही है, जिसे देखकर लगता है कि ब्रायन फिर से रिंग में आएंगे। ब्रायन का करारा भी 2018 में खत्म होने वाला है लेकिन उससे पहले कई बार द मिज उन्हें रिंग में आने के लिए उकसा रहे हैं। ब्रॉक लैसनर का कॉन्टैक्ट डेनियल ब्रायन के कॉन्ट्रैक से 4 महीने पहले खत्म हो रहा है। हालांकि उसके बाद वो सस्पेंशन के कारण MMA में नहीं जा पाएंगे या फिर वो रिटायरमेंट ले लेंगे। वहीं डेनियल ब्रायन अगले साल तक जनरल मैनेजर बनाया जा सकता है। हालांकि रैसलमेनिया के बाद ब्रायन पारिवारिक कारणों के चलते कुछ दिनों के लिए छुट्टियां लेंगे। वहीं अगले साल ब्रायन को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सकता है। इन दोनों सुपरस्टार का करियर लगभग साल 2018 में खत्म हो जाएगा, लेकिन उससे पहले WWE इन दोनों सुपरस्टार को एक साथ रिंग में लेके आने का सोच रही है। अभी ये तय नहीं है कि ये मैच कब, कहां और कैसे होगा लेकिन फैंस को 2018 में रोमांचक पल देखने को मिल सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications