रोमन रेंस को WWE का अगला 'जॉन सीना' बनाने की बात पर लैजेंड का बड़ा बयान

Ankit

रोमन रेंस को एक तरह से WWE का टॉप गाय घोषित कर दिया गया है। हालांकि रोमन रेंस के लिए अभी तक फ्यूचर प्लान सामने नहीं आए हैं। वहीं रोमन रेंस के बारे में डेनियन ब्रायन ने रोमन रेंस के लिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर डेनियल ब्रायन ने E&C Pod of Awesomeness में रोमन रेंस के WWE के अगले जॉन सीना बनाने पर जानकारी दी। WWE में रोमन रेंस को शील्ड के अलग होने के बाद बड़ा पुश दिया गया। इस पुश को फैंस द्वारा पसंद भी किया गया जबकि कुछ फैंस द्वारा रोमन रेंस को चैंट किया गया। लिहाजा, रोमन रेंस कंपनी के बड़े सुपरस्टार हैं और उनकी लोकप्रियता काफी है। रैसलमेनिया 30 के दौरान डेनियल ब्रायन ने विंस मैकमैहन के साथ हुई बातचीत को याद किया। उस वक्त ब्रायन कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स में से एक थे। डेनियल ने बताया कि विंस ने कहा था कि वो रोमन रेंस को बना रहे हैं जो WWE का अगला टॉप स्टार बनेगा। "विंस ने कहा था कि हम रोमन रेंस को पुश कर रहे है जिससे वो अगला जॉन सीना बन सके। " "हां, मैं इस बात से सेहमत था , लेकिन बॉस मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं अगला जॉन सीना बनान चाहता था। मैं खुद को पुश करना चाहता हूं। " "सर, जो आपने फैसला लिया है वो एक दम सही है। हालांकि मैं खुद को पुश करके जॉन सीना बनाने के लिए तैयार था । " अगर देखा जाए तो रोमन रेंस को फैंस जिस कदर पंसद करते है उनता ही ब्रायन को चाहते है। ब्लू ब्रांड में ब्रायन खुद अपने दम पर स्मैकडाउन को आगे बढ़ाया है। खैर, WWE में डेनियन ब्रायन अपने कॉन्ट्रैक्ट तक काम करने वाले है, जिसके बाद वो फ्यूचर पर ध्यान देंगे। अब देखना होगा कि रोमन रेंस का फ्यूचर किस तरह आगे बढ़ाता है और डेनियल ब्रायन कब रिंग में वापसी करते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications