WWE ने भारत के महान रैसलर और एक्टर दारा सिंह को दिया बेहद खास सम्मान

दारा सिंह को पूरी दुनिया जानती है। पहलवानो के पहलवान दारा सिंह ने अपने समय के बड़े-बड़े पहलवानों को अखाड़े की धूल चटाई थी। रुस्तम-ए-हिन्द दारा सिंह को रैसलिंग के इतिहास में कई मुकाबलों के लिए याद किया जाता है। इस खेल के इतिहास में दारा सिंह ने ऐसी मिसाल दी जो कभी भूली नहीं जा सकती। शक्ति और आत्मविश्वास का दूसरा नाम दारा सिंह है। दारा सिंह ने हमेशा भारत का नाम ऊंचा किया है। और अब एक ऐसा मौका आ गया है जब उन्होंने फिर भारत का झंडा ऊंचा किया है। इस बार ये WWE में हुआ है। रैसलिंग में दारा सिंह ने ऐसा काम किया है जिसका सम्मान तो उन्हें मिलना ही था। WWE ने दारा सिंह को एक बेहद खास सम्मान से नवाजा है। WWE ने दारा सिंह को हॉल ऑफ फेम 2018 की लैगेसी विंग में शामिल किया है।

Ad

2016 में WWE ने हॉल ऑफ फेम में एक नई कैटेगिरी लैगेसी विंग रखी। इसमें उन सुपरस्टार्स को शामिल किया जाता है जिन्होंने रैसलिंग की दुनिया में डंका बजाया हो। दारा सिंह को भी इसी लिस्ट में इस बार शामिल किया गया है। इसमें दुनिया के कई अन्य सुपरस्टार्स भी शामिल है, जिन्होंने रैसलिंग में योगदान दिया है। महाबली के नाम से मशहूर दारा सिंह कुश्‍ती में कभी ना हारने वाले चैम्पियन हैं। 1968 की वर्ल्‍ड चैम्पियनशिप के साथ ही उन्‍होंने कुश्‍ती में हमेशा जीत हासिल की। दारा सिंह ने 1962 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। रामानंद सागर के शो रामायण में हनुमान का किरदार उनके सबसे यादगार किरदारों में से एक है। फिल्‍म जब वी मेट में वो आखिरी बार करीना कपूर के दादा जी के रूप में नजर आए थे। 1996 में उन्‍हें रैसलिंग आबजर्वर न्‍यूजलेटर में हॉल ऑफ फेम चुना गया। दारा सिंह ने कई वर्ल्‍ड क्‍लास चैम्पियन्‍स के खिलाफ कुश्‍ती लड़ी। जिसमें जेबियोस्‍को और लू टीज की हार भी शामिल है। यूकोन एरिच को हराकर उन्‍होंने कनैडियन ओपन टैग टीम चैम्पियनशिप भी जीती थी। पहली बार दारा सिंह ने फिल्‍म बजरंग बली में हनुमान जी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्‍होंने टीवी स्‍क्रीन पर भी धारावाहिक रामायण में हनुमान का किरदार निभाया था। रैसलर से एक्टिंग में आने वाले दारा सिंह सोशल मीडिया में सबसे ज्‍यादा सर्च होने वाले टॉपिक में से एक हैं। मुंबई के एक अस्‍पताल में लंबी बीमारी के बाद दारा सिंह की मृत्‍यु हो गई थी।

youtube-cover
Ad

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications