WWE के भारत में होने वाले मेगा इवेंट की तारीख और शहर का हुआ ऐलान, जानिए कब देखने को मिलेगा दिग्गज रेसलर का जमावड़ा?

Pankaj
भारत में होने वाले WWE इवेंट को लेकर जानकारी
भारत में होने वाले WWE इवेंट को लेकर जानकारी

WWE: WWE 2023 में एक बड़ा इवेंट करने के लिए भारत आ रहा है। इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी। ये खबर सुनकर भारतीय फैंस को अच्छा लगा था। अब इसमें एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

निक खान ने पहले बताया था कि कंपनी इस सितंबर में भारत में इवेंट का आयोजन करेगी। Sportskeeda Wrestling के रिजू दासगुप्ता ने अब इवेंट की तारीख और शहर की पुष्टि की है। आपको बता दें भारत में इवेंट का आयोजन 9 सितंबर को हैदराबाद में होगा। शनिवार के दिन फैंस को WWE सुपरस्टार्स का जलवा देखने को मिलेगा।

ये पहली बार नहीं होगा जब WWE द्वारा भारत में किसी इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले भी कई शो हो चुके हैं। सबसे पहले 1996, इसके बाद 2002, 2016 और 2017 में WWE ने भारत दौरा किया था। 2017 के दौरे पर रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, डीन एंब्रोज़, फिन बैलर, ब्रे वायट, ट्रिपल एच, जिंदर महल, एलेक्सा ब्लिस, साशा बैंक्स, शेमस, केन ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे फेमस सुपरस्टार्स लड़ते हुए दिखाई दिए थे। देखना होगा इस साल कौन-कौन से रेसलर्स नज़र आएंगे।

WWE सुपरस्टार्स का दिखेगा जबरदस्त जलवा

हाल ही में WWE ने 26 जनवरी, 2021 को भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर Superstar Spectacle का आयोजन किया था। जिसमें शैंकी, गुरू राज, जीत राम, इंडस शेर, जिंदर महल और बॉलीवुड बॉयज जैसे नाम शामिल थे। फिलहाल ऐसी अटकलें हैं कि ये Superstar Spectacle इवेंट का दूसरा रूप होगा। शो शनिवार को होगा तो इसमें Raw सुपरस्टार्स शामिल हो सकते हैं। नए ड्राफ्ट किए गए इंडस शेर और जिंदर महल भी Raw का हिस्सा हैं। हालांकि अभी तक कोई भी चीज कंफर्म नहीं हुई है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो कंपनी ने जरूर कुछ अच्छा प्लान बनाया होगा। ट्रिपल एच ने भारत में बिजनेस बढ़ाने के लिए कुछ ना कुछ सोचा होगा। शो में कुछ बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे, जिनसे फैंस की उत्सुकता बढ़ेगी। ऐसा नहीं हुआ तो फिर नुकसान भी हो सकता है। आने वाले कुछ महीनों में इस शो को लेकर कई चीजें क्लियर हो जाएंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications