हाल ही में एक फैन ने रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टज़र से ट्विटर पर पूछा कि किस कारण की वजह से सिजेरो को मेन इवेंट में पुश नहीं किया जा रहा है। जाने माने रैसलिंग जर्नलिस्ट डेव मैल्टजर ने बताया कि WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की वजह से सिजेरो को पुश नहीं किया जा रहा है।
Vince McMahon. Nothing more. https://t.co/8kLy8dIe4y
— Dave Meltzer (@davemeltzerWON) February 16, 2017
सिजेरो ने सितंबर 2011 में WWE में डैब्यू किया था। फैंस सिजेरो को WWE के सबसे बेहतरीन रिंग वर्कर्स में से एक मानते हैं। उनकी रिंग में काबिलियत और क्राउड द्वारा मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद भी WWE ने उन्हें लगातार मिड कार्ड में ही रखा है। सिजेरी की रिंग में काबिलियत की झलक इस वीडियो में देखी जा सकती है:
सारी दुनिया जानती है कि विंस मैकमैहन ने अपने फेवरेट स्टार्स के लिए एक पैमाना बनाया हुआ है, जो फिर स्टार उस पैमाने पर खरा उतरता है वो उन्हें मेन इवेंट में ले आते हैं फिर चाहे फैंस उनके इस कदम को पसंद करे या नहीं। सिजेरो विंस मैकमैहन के पैमाने पर खरे नहीं उतरते। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के ही ब्रायन अल्वारेज़ ने पिछले साल बताया था कि विंस मैकमैहन को सिजेरो ज्यादा अच्छे नहीं लगते। ब्रायन ने कहा था, "सिजेरो रिंग में बहुत ही अच्छे हैं। वो काफी अच्छी रैसलिंग करते हैं और हमेशा सूटबूट में रहते हैं, इसी कारण की वजह से विंस मैकमैहन को बोरिंग लगते हैं। विंस मैकमैहन की वजह से सिजेरो को मेन इवेंट के लिए पुश नहीं किया जा रहा है"। विंस मैकमैहन अगर किसी बात को लेकर अपनी राय बना लेते हैं, तो उसके बदलना लगभग नामुमकिन है। ऐसे में मेन इवेंट स्टार के रूप में सिजेरो का भविष्य ज्यादा अच्छा नज़र नहीं आ रहा है। ब्रैंड स्पलिट के बाद से काफी सारे स्टार्स को आगे बढ़ने का मौका मिला है, उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिन सिजेरो के लिए अच्छी खबर लेकर आएंगे।