'अगले साल WWE WrestleMania तक Roman Reigns को कोई नहीं हरा पाएगा'- दिग्गज ने ट्राइबल चीफ और उनके भाई को लेकर दिया बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर खास प्रतिक्रिया सामने आई

Dave Meltzer: WWE SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था। इसका अंत भी धमाकेदार रहा। जे उसो (Jey Uso) ने सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और रोमन रेंस (Roman Reigns) की हालत खराब की। इसके बाद जे ने रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की। यदि आप दिग्गज डेव मेल्टज़र (Dave Meltzer) से पूछें तो जे द हेड ऑफ़ द टेबल को पद से हटाने वाले व्यक्ति नहीं हैं।

Ad

Money in the Bank में पिछले हफ्ते रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। जे ने अंत में रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की। 1294 दिन बाद WWE रिंग में रोमन को पिन किया गया। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में द ब्लडलाइन का 40 मिनट का सैगमेंट हुआ था। रेंस ने जे को लो ब्लो दिया। इसके बाद सोलो और रेंस ने मिलकर उसोज़ की हालत खराब की। जिमी उसो को एंबुलेंस से ले जाया गया। मेन इवेंट में जे उसो ने इसका बदला जरूर लिया।

Ad

अब ये बात पक्की लग रही है कि SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच सिंगल्स मुकाबला होगा। जल्द ही इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया जाएगा। McGuire on Wrestling पर बयान देते हुए मैल्टज़र ने कहा,

मुझे लगता है कि रोमन रेंस अभी भी जीतेंगे और चैंपियनशिप हासिल करेंगे। WrestleMania तक मैं किसी को भी रोमन को हराते हुए नहीं देखता। मुझे दूर-दूर तक कोई नज़र नहीं आ रहा है। रेंस को सैमी ज़ेन और कोडी रोड्स नहीं हरा पाए। इन सब के बावजूद मुझे नहीं लगता है कि रेंस को जे से हराया जाएगा। वो दोनों जे से अधिक प्रबल दावेदार थे।

WWE रिंग में रोमन रेंस का जे उसो को लेकर अगला कदम क्या होगा?

रोमन रेंस और द उसोज़ की राइवलरी में इस समय बहुत मजा आ रहा है। रेंस का अगला कदम क्या होगा इस पर भी सभी की नजरें होंगी। वो जे उसो को सबक सिखाने के बारे में जरूर सोच रहे होंगे। सोलो सिकोआ भी कुछ बवाल जरूर मचा सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications