WWE SummerSlam में Roman Reigns vs Jey Uso मैच में ये Superstar ले सकता है टर्न, दिग्गज ने बड़े इवेंट में मुकाबले का किया दावा

Pankaj
WWE SummerSlam में होगा तगड़ा मुकाबला
WWE SummerSlam में होगा तगड़ा मुकाबला

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला जे उसो (Jey Uso) के साथ होगा। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए यह मुकाबला होगा। ऐसी अटकलें हैं कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट में जिमी उसो (Jimmy Uso) वापस आ सकते हैं और अपने भाई जे उसो पर हमला कर सकते हैं।

Ad

जिमी उसो ही वह शख्स थे जिन्होंने Night of Champions में रोमन रेंस पर हमला किया था और जे उसो को भी बाद में ऐसा करना पड़ा। कुछ हफ्ते पहले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जिमी को रेंस और सिकोआ ने इतनी बुरी तरह पीटा था कि पूर्व टैग टीम चैंपियन को अस्पताल ले जाना पड़ा था और तब से वह एक्शन से बाहर हैं।

रेसलिंग ऑब्ज़र्वर के दिग्गज डेव मेल्टज़र ने कहा कि जिमी द्वारा WWE SummerSlam में जे को शामिल करने से Survivor Series में किसी प्रकार का मल्टी-मैन टैग टीम मैच हो सकता है। जे उसो ब्लडलाइन पर कब्जा करने के लिए अपने पुराने दोस्त से प्रतिद्वंद्वी बने सैमी ज़ेन और उनके टैग टीम पार्टनर केविन ओवेंस के साथ फिर से जुड़ सकते हैं।

यहां जे हारने के बाद भी मजबूत दिख सकते हैं। आप जे, सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस को एक बेबीफेस ग्रुप के रूप में रेंस, सोलो और जिमी के खिलाफ Survivor Series में एक साथ भी कर सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2023 में फैंस को मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज

जे उसो इस समय अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी अभी तक शानदार रही। WWE SummerSlam 2023 में होने वाले मैच में भी अब बहुत मजा आएगा। फैंस को कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर मिलेगा। इस स्टोरीलाइन को अभी आगे भी खींचा जा सकता है। सोलो सिकोआ के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी। वो भी कुछ ना कुछ बवाल कर सकते हैं। मैल्टज़र ने जो बात कही है वो भी हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेंस की बादशाहत को जे उसो खत्म कर देंगे। उन्हें चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। अब फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications