Raw की कमेंट्री टीम में सुपरस्टार डेविड ओटुंगा की जल्द वापसी होगी

सुपरस्टार शेकअप के बाद बुकर टी, माइकल कोल, और कोरे ग्रेव्स की तिकड़ी मंडे नाइट रॉ में कमेंट्री बॉक्स में जलवा बिखेर रही है। लेकिन इन तीनों की जोड़ी जल्द ही टूट सकती है। केज साइट शीट्स के अनुसार डेविड ओटुंगा जल्द ही कमेंट्री बॉक्स में आ सकते है। डेविड ओटुंगा ने साल 2009 में WWE में अपना करियर शुरू किया था। मेन रोस्टर में उन्हें नेक्सस के तौर पर 2010 में एंट्री की थी। इसके बाद वो लगातार 5 साल तक रैसलिंग करते रहे। फिर साल 2015 में उन्होंने रैसलिंग छोड़कर कमेंट्री करना शुरू कर दिया। साल 2016 से पहले डेविड ओटुंगा ने कई मेन इंवेट में हिस्सा लिया था। साल 2016 में जब ब्रॉड विभाजन हुआ तो इसके बाद उन्होंने जेबीएल और मोरो रानालो के साथ स्मैकडाउन लाइव में कमेंटेटर के तौर पर ज्वॉइन किया था। ओटुंगा इस समय WWE के प्रोग्राम में अनुपस्थित है क्योंकि वो अपनी फिल्म में व्यस्त है। कंपनी ने उनके बारे में स्टेटमैंट देते हुए कहा है कि, पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन जल्द ही माइकल कोल और कोरी ग्रेव्स के साथ डेब्यू करेंंगे। कुछ हफ्तों बाद ये हो जाएगा। क्योंकि वो अभी कटरीना फिल्म में लीड रोल में काम कर रहे है। इसलिए थोड़ा वक्त लग जाएगा। लेकिन जल्द ही वो आ जाएंगे।" WWE हॉल ऑफ फेमर बुकर टी ने सुपरस्टार शेकअप के बाद ओटुंगा की जगह ली थी। लेकिन अब वो जल्द ही ओटुंगा की वापसी के बाद इसे छोड़कर चले जाएंगे। डेविड ओटुंगा ने भी कंपनी में जल्द वापसी का बयान दिया है। उम्मीद ये की जा रही है कि एक्सट्रीम रूल्स में वो कमेंट्री बॉक्स में नजर आ सकते है। ऐसा भी हो सकता है की जल्द ही एक साथ स्मैकडाउन लाइव में चार सुपस्टार कमेंट्री करते हुए नजर आए लेकिन इसके बाद फिर भी बुकर टी को जाना पड़ेगा। क्योंकि डेविड ओटुंगा वापसी कर लेंगे।