WWE को आज इतना बड़ा बनाने में अगर किसी का सबसे बड़ा योगदान है तो वो कोई नहीं विंस मैकमैहन (Vince McMahon) हैं। WWE के कुछ ही सुपरस्टार्स हैं जिन्हें विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के जेट प्लेन में उनके साथ ट्रेवल करने का मौका मिलता है। इसी लिस्ट में जॉनथन कोचमैन ( Jonathan Coachman) है जो WWE के बॉस के साथ उनके प्राइवेट जेट में ट्रेवल कर चुके हैं। इसी जर्नी का उन्होंने अपना अनुभव बताया है। ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में कामChris Van Vliet के इंटरव्यू के दौरान जॉनथन ने कहा कि उन्हें WWE के बॉस विंस मैकमैहन के साथ उनके प्राइवेट जेट में ट्रेवल करने का मौका मिला था। उन्होंने बताया कि विंस के साथ ट्रेवल करना काफी मुश्किल हैं क्योंकि उनकी आदत काफी अजीब है। इस इंटरव्यू में जॉनथन कोचमैन ने बताया कि वो WWE के बॉस से काफी करीब थे अपने करियर के दौरान।ये भी पढ़ें: WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शनमैं कुछ साल विंस मैकमैहन के काफी करीब था। हम लोग काफी सारी प्रेस कॉन्फ्रेंस किया करते थे हर पीपीवी के बाद। इस दौरान हम एक साथ ट्रेवल किया करते थे। जिसके चलते हम काफी चीज़ों को प्रमोट किया करते थे। मैं उनके प्लेन में लगातार ट्रेवल करता था।जैसा कि मैंने बताया कि हम लोग एक साथ ट्रेवल करते थे। लोगों को लगता होगा कि ये बहुत बढ़िया है। लेकिन असली बात है कि ये किसी खतरे से कम नहीं है। आप उनके सामने सो नहीं सकते जबतक उनको नींद ना लग जाए। इस दौरान वो वाइन पिया करते थे। विंस को रेड वाइन काफी पसंद हैं। एक जगह से न्यू यॉर्क आने में आप की हालत बुरी हो जाती है। फिर भी आप उनके सामने सो नहीं सकते क्योंकि इसकी इजाजत आपको नहीं थी।11/28/2002Vince McMahon, Shane Helms, Sgt. Slaughter, Victoria, Jonathan Coachman, Lillian Garcia Jim Ross, & Jerry Lawer were part of the Macy's Thanksgiving Day Parade.#VinceMcMahon #McMahon #TheBoss #NoChanceInHell #WWE #WWELegend #WWELegends #WWEHistory pic.twitter.com/VAxa8woiN4— Instagram: AWrestlingHistorian (@LetsGoBackToWCW) November 28, 2020WWE में कभी कभी विंस मैकमैहन एंट्री करते रहते हैंWWE में समय समय पर विंस मैकमैहन एंट्री करते रहते हैं। विंस मैकमैहन की खास बात ये है कि वो हर पीपीवी में बैकस्टेज होते हैं। विंस मैकमैहन ने खुद को भी काफी सारी स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाया है। आज भी रेसलिंग फैंस ये सोचते हैं कि विंस मैकमैहन के रिटायर होने के बाद कंपनी कौन संभालेगा?WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।