मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है: रैने यंग

WWE इंटरकॉन्टिनेन्टल चैम्पियन डीन एम्ब्रोज़ और उनकी प्रेमिका रैने यंग का हाल में वेगास सेवन ने इंटरव्यू लिया। इन दोनों कपल ने कई मुद्दों के ऊपर बात की। हालांकि इंटरव्यू के अंदर जो सबसे बड़ी बात निकलकर आई, वो थी कि WWE फैंस चीजों को बहुत आगे ले जाते है। डीन और रैने ने यह बात कबूली की उन्हें काफी समय से जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। एम्ब्रोज़ और यंग दोनों ही काफी समय से एक साथ रिश्ते में है। सबके सामने इस रिश्ते को कबूलने से पहले से ही यह दोनों प्रेम बंधन में है। यह दोनों अब WWE टीवी सीरीज टोटल डीवाज़ का हिस्सा भी है। डीन एम्ब्रोज़ इंडिपेंडेंट सीन में जॉन मोक्षले के नाम से लड़ते थे। एम्ब्रोज़ के गिमिक के कारण उन्हें फैंस से अपील करनी पड़ी की, क्योंकि उन्हें इससे काफी तकलीफ थी। उन्होंने कहा जब तक वो पॉजिटिव रोल निभा रहे थे, तब तक सही था, लेकिन उन्होंने कई बार लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। रैने ने जोड़ते हुए कहा कि मुझे कई बार जान से मारने की धमकी मिली है। साथ में उनके मुताबिक सोशल मीडिया में एंटी रैने पेज भी है। एम्ब्रोज़ इस समय बैरन कोर्बिन के साथ फिउड में है और वो रैसलमेनिया में उनके खिलाफ आईसी चैंपियनशिप को डिफ़ेंड कर सकते हैं। दूसरी तरफ रैने यंग इस समय ब्रॉडकास्टिंग टीम में ही है और वो टॉकिंग स्मैक की होस्ट भी है। मौजूदा WWE रोस्टर में इन दोनों को काफी पसंद किया जा रहा है। इन दोनों के काफी सारे फैंस है, लेकिन रैने यंग को जो मारे जाने की धमकी मिल रही है, वो साफ तौर पर गलत है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications