पूर्व WWE सुपरस्टार डीन एंब्रोज ने विंस मैकमैहन को कहा 'पागल इंसान'

Enter caption

एक समय में WWE में डीन एंब्रोज का बहुत बड़ा नाम हुआ करता था। लेकिन अब वो AEW का हिस्सा है और जॉन मोक्सली के नाम से जाने जाते हैं। AEW में जाने के बाद जॉन मोक्सली का बहुत बड़ा नाम हो गया है। WWE रेसलमेनिया 35 में अंतिम बार जॉन मोक्सली WWE में नजर आए थे। इसके बाद जॉन मोक्सली के नाम से AEW में उन्होंने डेब्यू किया। डीन एंब्रोज WWE में क्रिएटिव टीम से खुश नहीं थे। WWE में जॉन मोक्सली का करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। AEW में जाने के बाद से जॉन मोक्सली काफी गुस्से में WWE से नजर आए। कई बार वो इंटरव्यू में विंस मैकमैहन के खिलाफ बोल चुके हैं।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार डीन एंब्रोज ने कही बड़ी बात

हाल ही में जॉन मोक्सली ने बस्टेड ओपन रेडियो को अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर उन्होंने AEW और WWE के बीच तुलना की। जॉन मोक्सली ने कहा,

एक चीज जो मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है कि मुझे स्क्रिप्ट मिला था। डेवलपमेंटल में भी हमलोग डस्टी के साथ था़। FCW में बिताए गए पल मेरे अतीत के सबसे अच्छे पलों में से एक थे।

इसके अलावा जॉन मोक्सली ने WWE और विंस मैकमैहन के बारे में कहा,

मैं आपको बताता हूं दबाव क्या होता है...दबाव वह होता है जब 74 वर्षीय पागल इंसान द्वारा लिखी गई ऐसी स्क्रिप्ट आपको मिले जिसका कोई मतलब नहीं बनता है़, और वह चीज आपको बेवकूफ दिखाएगी। और आप पूरी दुनिया के सामने टेलीविजन पर लाइव होंगे और आपको पूरी स्क्रिप्ट याद करते हुए उसे अच्छे से परफॉर्म करना होगा। इसे ही दबाव कहते हैं।
Ad

जॉन मोक्सली जब से WWE से गए है लगातार वो विंस मैकमैहन के खिलाफ बोलते हुए आए है। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।

ये भी पढ़ें:-SummerSlam में ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला WWE के सबसे बड़े विलन से होगा

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications