रोमन रेंस की जगह द शील्ड में समोआ जो को डीन एंब्रोज ने काफी मजेदार तरीके से चुना

WWE का हाल ही में हाउस शो डोर्टमंड, जर्मनी में हुआ था। यहां कई शानदार मैच हुए। शील्ड का भी यहां पर मैच हुआ। द शील्ड ने यहां पर रोमन रेंस की जगह अपना नया साथी खोज लिया था। रोमन रेंस इस समय बाहर चल रहे हैं। इससे पहले ट्रिपल एच और कर्ट एंगल ने रोमन रेंस की जगह फाइट लड़ी और इस बार अब समोआ जो ने द शील्ड में शामिल होकर अपना जलवा दिखाया। इस दौरान जो समोआ जो के साथ हुआ वो काफी मस्ती भरा सा पल था। डोर्टमंड में हुए इस लाइव शो में मेन इवेंट मैच द शील्ड VS द न्यू डे VS द बार के बीच टैग टीम टाइटल के लिए मैच था। इसके बाद फिन बैलर और समोआ जो ने मिलकर स्मैकडाउऩ के प्रतिद्वंदियों को सबक सिखाया। और शील्ड द्वारा दिए जाने वाले ट्रिपल पॉवरबॉम्ब में समोआ जो ने सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज का साथ निभाया। इस दौरान रॉ सुपरस्टार ने स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स को मारने में साथ भी निभाया। सिजेरो ने अपना स्विंग भी लगाया। इस दौरान बांकि सुपरस्टार उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। दरअसल ट्रिपल पॉवरबॉम्ब लगाने के लिए सैथ और डीन को तीसरा सुपरस्टार चाहिए था। इस दौरान डीन एंब्रोज ने सभी पहले सिजेरो के सिर पर हाथ रखकर हाइट नापी और इसके बाद उन्होंने जाकर फिन बैलर के एब्स को देखा। फिर वो समोआ जो के पास गए और उन्हें पसंद कर लिया। इसके बाद डीन एंब्रोज ने समोआ जो को जैसा रोमन रेंस करते है वैसा ही सिखाया। समोआ जो जब कर रहे थे तो वो काफी फनी लग रहा था। लेकिन उन्होंने कुछ कुछ रोमन रेंस के अंदाज में पॉवरबॉम्ब लगा ही दिया।

Ad
youtube-cover
Ad

वीडियो में आपने देख लिया होगा कि समोआ जो जिस तरह कर रहे है वो कुछ निराला ही हैं। डीन एंब्रोज ने उन्हें पहले सिखाया और उसके बाद जेवियर वुड्स पर ट्रिपल बॉम्ब लगाया। और वीडियो में ये भी दिख रहा है कि डीन एंब्रोज अन्य रॉ सुपरस्टार्स का भी मजाक बना रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications