समरस्लैम से पहले हुई अंतिम रॉ फैंस के लिए यादगार बन गई क्योंकि डीन एंब्रोज ने जबरदस्त वापसी की। WWE यूनिवर्स को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था वो रॉ में आ गया। डीन एम्ब्रोज की इस एंट्री से पूरे WWE यूनिवर्स में जोश देखने को मिला। डीन एंब्रोज इस बार अलग लुक और अंदाज में आए हैं। डीन का लुक बदल गया और वो काफी खतरनाक लग रहे हैं। पिछले साल समरस्लैम से पहले डीन और सैथ ने टीम बनाई थी और समरस्लैम में द बार को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप को जीता था। जिसके बाद दिसंबर में द बार और समोआ जो ने डीन और सैथ पर अटैक किया। इस हमले में डीन को गंभीर चोट आई थी और उन्हें रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा। तब से लगातार ये खबरें चल रही थी की इस बार समरस्लैम में वो एंट्री करेंगे। लेकिन उन्होंने रॉ में आकर फैंस को चौंका दिया। HE'S BAAAAAAAAAAAACK!@WWERollins is going to have a LUNATIC in his corner at #SummerSlam...in the form of @TheDeanAmbrose! #RAW pic.twitter.com/sFsRQcFI83 — WWE (@WWE) August 14, 2018 इस हफ्ते समरस्लैम के लिए डॉल्फ और सैथ का कॉन्ट्रैक्ट साइन होना था। सैथ रॉलिंस थोड़ा लेट पहुंचे लेकिन जब वो आए तो माहौल कुछ और ही इशारा कर रहा था। कॉन्ट्रैक्ट मे था कि डॉल्फ के रिंग साइड में ड्रू खड़ें होंगे जबकि सैथ के लिए कोई सुपरस्टार तय नहीं किया था। तभी सैथ ने साफ किया कि उनके पास भी एक पार्टनर है जो रिंग साइड पर होगा। सैथ ने जैसे ही डीन का एलान किया वैसे ही सभी फैंस के होथ उड़ गए। डीन का अंदाज पूरा बदल गया है, वो पहले से तगड़े दिख रहे हैं साथ ही उन्होंने बाल कटवा लिए हैं। लेकिन फैंस के दिमाग में अब एक सवाल है कि डीन एंब्रोज का अगला रोल क्या होगा? तमाम रिपोर्ट में ये कहा गया था कि डीन आकर हील टर्न लेंगे। लेकिन ऐसा फिलहाल कुछ नहीं हुआ। ये होना लेकिन तय है। डीन एंब्रोज का जिस तरह अभी लुक है, उस लुक से लग रहा है कि वो जल्द ही विलन बनेंगे। उनकी बॉडी का शेप और जिस तरह वो दिख रहे थे उससे साफ है कि आऩे वाले टाइम में बदलाव जरूर होगा। वैसे जब 2014 में शील्ड टूटी थी तो सभी ने सोचा था कि डीन एंब्रोज उस समय विलन बनेंगे। लेकिन सैथ रॉलिंस ने ये काम किया। इसके बाद पिछले साल जब शील्ड का रीयूनियन हुआ तब इस बात पर ठप्पा लग गया था कि अब हील टर्न लेने की बारी डीन एंब्रोज की है। लेकिन शील्ड रीयूनियन फेल हो गया। तो अब सोचिए इंतजार किस चीज का है। समरस्लैम नजदीक है। फिलहाल डीन एंब्रोज ने सैथ रॉलिंस का साथ देने की बात समरस्लैम में की है। लेकिन डीन एंब्रोज यहां पर सैथ रॉलिंस के ऊपर अटैक कर सकते हैं। और ये बात लगभग पक्की हैं। इससे बड़ा मौका डीन को नहीं मिल सकता। डीन का नया लुक जिसने भी देखा उसके दिमाग में ये ही आया कि जल्द ही वो विलन बनेंगे। हो सकता है कि समरस्लैम में सैथ पर अटैक कर डीन उन्हें धोखा दे दें। और फिर सैथ और डीन की स्टोरीलाइऩ आगे बढ़े। THE ASYLUM is open once again on #RAW!@WWERollins and @TheDeanAmbrose will see @HEELZiggler and @DMcIntyreWWE THIS SUNDAY at #SummerSlam! pic.twitter.com/UUxkxdzFLV — WWE (@WWE) August 14, 2018 फैंस की पहले से मांग थी की डीन एंब्रोज विलन का किरदार निभाएं। लेकिन अब ये मांग समरस्लैम में पूरी हो सकती है। यहां कुछ ना कुछ ऐसा होगा जहां से डीन एंब्रोज का नया रूप सामने आएगा।