डीन एंब्रोज की वापसी की तारीख का एलान

डीन एंब्रोज का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल वो इंजर्ड हो गए थे। नौ महीने के लिए वो बाहर हो गए थे। उनकी वापसी अफवाहें लगातार जोरों पर हैं। केजसाइट शीट्स ने अब अपनी रिपोर्ट में उऩके फ्यूचर प्लान के बारे में बताया है। रिपोर्ट के अनुसार ़डीन एंब्रोज अब वापस आकर सैथ रॉलिंस के साथ दोबारा टीम बनाएंगे। और दोनों डॉल्फ जिगलर और मैकइंटायर के खिलाफ फाइट करेंगे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है डीन एंब्रोज समरस्लैम में धमाकेदार एंट्री करेंगे। पिछले साल शील्ड का रीयूनियन हुआ था। फैंस को फिर से उम्मीद जग गई थी। इस बीच मजा भी फैंस को काफी आया था। फैंस ने सोचा था ये काफी लंबा चलेगा। डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस को दोबारा अब टैग टीम के तौर पर फैंस देखना चाहते है। उस वक्त भी इन दोनों ने काफी अच्छा काम किया था। लेकिन एंब्रोज को चोट लग गई थी। जिसके बाद ये फिर बिखर गए। अब इस समय भी सही मौका है। अगर डीन वापस आते है तो सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर काम कर सकते है। सैथ रॉलिंस लगातार जिगलर और मैकइंटायर का मुकाबला कर रहे हैं। वो अकेले इसलिए है क्योंकि स्टेफनी मैकमैहन और बैरन कॉर्बिन ने रोमन रेंस को इसमें जाने के लिए मना किया है। अगर डीन आ गए तो वो उनका साथ दे सकते है। सैथ रॉलिंस भी फिर हील बनकर अपना काम कर सकते है। उम्मीदें भी ये सामने आ रही है कि डीन एंब्रोज हील टर्न लेंगे। लेकिन अभी जिस हिसाब से स्टोरीलाइन चल रही है उससे लगता है कि वो बेबीफेस भी रॉलिंस के साथ बने रहेंंगे। समरस्लैम में डीन एंब्रोज का लगभग पक्का है कि वो वापसी करेंगे। यहां वो सैथ रॉलिंस का साथ देकर जिगलर और मैकइंटायर के साथ मुकाबला कर सकते हैं। फैंस भी उन्हें देखना चाहते है। समरस्लैम में कुछ ना कुछ धमाका जरूर वो करेंगे।