WrestleMania के इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे डीन एंब्रोज, उनकी जगह रिक फ्लेयर और स्टिंग हुए शामिल

ये खबर फैंस के लिए बुरी है। अगर आप रैसलमेनिया देखने न्यू ओर्लियंस जा रहे है और अाप रैसलमेनिया एक्सेस प्रीमियम वीआईपी ऑटोग्राफ सैशन में डीन एब्रोज से मिलने जा रहे है तो उनका वहां हिस्सा लेना कैंसल हो गया है। उनकी जगह अब फैंस WWE हॉल ऑफ फेमर रिक फ्लेयर और स्टिंग से मुलाकात कर पाएंगे। डीन एंब्रोज की जगह इन दोनों को शामिल किया गया हैं। डीन एंब्रोज द शील्ड के सदस्य हैं। लेकिन इंजरी के कारण वो पिछले कुछ महीनों से बाहर चल रहे है। नौ महीने के लिए वो एक्शन से बाहर है। स्टिंग और रिक फ्लेयर दोनों रिटायरमेंट ले चुके है। इन दोनों को अभी भी WWE यूनिवर्स पसंद करता है। ये जहां कहीं भी जाते है तो फैंस इनका ऑटोग्राफ लेना पसंद करते है। कंपनी ने ऑफिशियल घोषणा करते हुए कहा कि,"दुर्भाग्यवश डीन एंब्रोज रैसलमेनिया एक्सेस प्रीमियम वीआईपी ऑटोग्रोफ सैशन में शामिल नहीं होंगे। 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे ये सैशन होगा। उनकी जगह इस प्रीमियम शो में स्टिंग और रिक फ्लेयर शामिल होंगे। अब डीन एंब्रोज की जगह जो टिकट था उसकी जगह स्टिंग और रिक फ्लेयर का कर दिया गया है"। डीन एंब्रोज की एल्बो की सर्जरी हो चुकी है। वो अभी पूरी तरह फिट होने की तैयारी कर रहे हैं। फैंस को पसंद आए या नहीं लेकिन दो लैंजेड रिक फ्लेयर और स्टिंग यहां नजर आएंगे। रैसलमेनिया का सीजन वैसे भी काफी खास होता है। सितारों का यहां पर जमावड़ा लगे रहता है। वैसे फैंस डीन एंब्रोज को ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन वो काफी टाइम से बाहर है। इस वजह से शील्ड का रीयूनियन भी अच्छे से नहीं हो पाया। पहले रोमन रेंस बीमार पड़ गए थे और बाद में डीन एंब्रोज इंजरी के कारण बाहर हो गए। रैसलमेनिया के बाद उम्मीद है कि वो जल्द रिंग में वापसी करेंगे। और अफवाहें ये सामने आ रही है कि वो इसके बाद हील बनेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications