WWE सुपरस्टार डीन एंब्रोज की 2016 में हुई कमाई का खुलासा हुआ

Forbes के मुताबिक WWE सुपरस्टार डीन एंब्रोज ने साल 2016 में 2.7 मिलियन डॉलर कमाए और उसी साल में उन्होंने WWE के अंदर ही 204 मैच लड़े। डीन एंब्रोज को हमेशा से ही ज्यादा मेहनत करने के लिए जाना जाता है और शायद ही वो कोई लाइव इवेंट मिस करते हो। इसके अलावा वो 84 दिनों तक WWE चैंपियन भी रहे और उन्होंने WWE की कुछ सबसे बड़ी मार्केट में शो के मेन इवेंट में भी हिस्सा लिया। फोर्बस के मुताबिक WWE सुपरस्टार और पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डीन एंब्रोज ने 2016 में कंपनी के लिए काम करते हुए 2.7 मिलियन डॉलर कमाए। पब्लिक फिलिंग्स, बुकिंग और पे डोक्यूमेंट्स की मदद के अलावा इंडस्ट्री इंसाइडर के साथ इंटरव्यू के दम पर फोर्बस ने 2016 में लुनेटिक फ्रिंज द्वारा की कमाई का खुलासा किया। एंब्रोज ने 2016 में अकेले ही 194 लाइन इवेंट्स में काम किया। यह पूरे रोस्टर में किसी और सुपरस्टार से 9 प्रतिशत ज्यादा है। एंब्रोज की 2.7 मिलियन कमाई में उनके बोनस और एक्सट्रा मर्चेंडाइज सेल भी शामिल हैं। द लुनेटिक फ्रिंज ने एक ही रात में दो बार भी रैसल किया था और Cagematch.net के मुताबिक एंब्रोज ने 2016 में कुल मिलाकर 204 मुकाबलों में हिस्सा लिया। इन आकंड़ों से एक बात तो साबित हो जाती है कि डीन एंब्रोज WWE में सबसे ज्यादा काम करने वाले सुपरस्टार भी है और मेन रोस्टर का एक अहम हिस्सा भी है। डीन एम्ब्रोज़ ने WWE में अपना डैब्यू साल 2012 में सर्वाइवर सीरीज के दौरान किया, जब उन्होंने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर सीएम पंक, जॉन सीना और रायबैक के बीच चल रहे ट्रिपल थ्रेट मैच में दखल दिया। इन तीनों ने शील्ड के रूप में अगले कुछ महीनों में WWE में अपना खूब नाम कमाया। शील्ड के खत्म होने के बाद वो कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस बने। एम्ब्रोज़ ने WWE में अपना पहला टाइटल 2013 में यूएस चैंपियनशिप के रूप में जीता। वो रिकॉर्ड 351 दिनों के लिए यूएस चैम्पियन रहे। डीन एंब्रोज इस समय शील्ड के अपने पूर्व साथी सैथ रॉलिंस के साथ कहानी में है और यह दोनों समरस्लैम में एक साथ आ सकते हैं। मौजूदा समय में यह दोनों अपने बीच के मतभेद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और समरस्लैम में यह दोनों रॉ टैग टीम टाइटल के लिए सिजेरो और शेमस की जोड़ी को चैलंज कर सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications