WWE में डीन एंब्रोज के फ्यूचर के बारे में बड़ा अपडेट सामने आया

डीन एंब्रोज ने इस हफ्ते रॉ में धमाकेदार वापसी की। उन्होंने सैथ रॉलिंस का साथ दिया। लेकिन सवाल ये खड़ा हो रहा है कि उनका फ्यूचर क्या होगा? केज साइट शीट्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जल्द ही डीन एंब्रोज हील टर्न लेंगे। हालांकि इस बात का अभी कुछ पता नहीं है कि हील टर्न कब और कहां लेंगे। सैथ रॉलिंस के खिलाफ लेंगे या नहीं इस बात का भी कोई पता नहीं है। लेकिन जल्द ही वो अपना अलग रूप दिखाएंगे ये बात पक्की है। समरस्लैम में जिगलर और सैथ रॉलिंस के बीच मैच होगा। और दोनों के कॉर्नर पर सुपरस्टार रहेंगे। जिगलर के साथ मैकइंटायर रहेंगे तो सैथ रॉलिंस के साथ में डीन एंब्रोज रहेंगे। अब इस मुकाबले में कुछ ना कुछ नया देखने को जरूर मिलेगा। जिगलर और सैथ रॉलिंस के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। रॉ की ये सबसे बड़ी इस समय फ्यूड है। मेन रोस्टर में जब सैथ रॉलिंस आए थे तो फिर वो हील बने थे। डीन एंब्रोज को ये मौका नहीं मिल पाया था। वो हील बने थे लेकिन जैसा उन्हें चाहिए था वैसा कुछ नहीं था। अगर सैथ रॉलिंस के खिलाफ डीन एंब्रोज हील टर्न लेते है तो ये चौंकाने वाली बात होगी। और ऐसा होगा भी क्योंकि सैथ रॉलिंस भी पहले धोखा दे चुके है। अब डीन एंब्रोज कैसे इस काम को निभाते है ये देखने वाली बातो होगी।समरस्लैम को ज्यादा वक्त नहीं बचा है। सैथ रॉलिंस के साथ कॉर्नर पर डीन एंब्रोज होंगे। और क्या डीन एंब्रोज वहां मदद करेंगे ये देखने वाली बात होगी? फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। डीन एंब्रोज ने समरस्लैम से पहले आकर वैसे तहलका मचा दिया है। समरस्लैम में कुछ ना कुछ जरूर फैंस को देखने को मिलेगा। वो सैथ रॉलिंस पर अटैक कर सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications