मैं ब्रॉक लैसनर को आसानी से हरा सकता हूं: UFC फ्लाइवेट चैंपियन

TMZ के साथ एक इंटरव्यू में देमित्रियस जॉनसन नें दावा किया है कि यदि कभी उन्हें WWE के ब्रॉक लैसनर को ऑक्टागन में फेस करना पड़ा, तो वो उनको हरा सकते हैं। देमेत्रियस जॉनसन जोकि ''Mighty Mouse' के नाम से मशहूर हैंं, पहले और वर्तमान UFC फ्लाइवेट चैंपियन हैं और इस समय उनके पास UFC में सबसे लंबा एक्टिव चैंपियनशिप रेन है। उन्होंने 11 बार सफलतापूर्वक अपना टाइटल डिफेंड किया है, जोकि वर्ल्ड रिकॉर्ड है और इसी वजह से उनको मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का अब तक का सबसे बेहतरीन फाइटर माना जाता है। TMZ इंटरव्यू में जॉनसन नें कहा कि भले ही उनके और लैसनर के बीच साइज का बहुत ज्यादा अंतर हो लेकिन लैसनर की स्किल्स उनके सामने कुछ भी नहीं हैं। जॉनसन ने ऑक्टागोन में लैसनर को हराने के अपने परफेक्ट प्लान को कुछ इस तरह परिभाषित किया। ''पूरे टाइम उनके लीवर के पास किक मारता रहूंगा। मैं वही करूंगा जो एलिस्टर ओवररीम ने किया था। खाली किक्स की बौछार लगा दूंगा। आशा है कि उन लीवर किक्स में से कोई उसे नीचे गिरा ही देगी।" ''यदि आप किसी को लीवर पर सही शॉट मारेंगे या आप उसके लीवर पर हिट करेंगे तो वो निश्चित तौर पर नीचे गिर जाएगा। लीवर सीज हो जाएगा और पूरा शरीर नीचे गिर जाएगा। उसके बाद मैं ब्रॉक की पीठ पर कूदकर चढ़ जाउंगा और उन्हें चोक कर दूंगा।" देमित्रियस ने हाल ही में हुए UFC 215 में रे बोर्ग को हराकर अपने खिताब का रिकॉर्ड 11वीं बार बचाव किया था लेखक-गौरव कदम, अनुवादक-नीरज पाण्डेय